Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस वाले ने दो किसानों का अपहरण कर पाँच लाख रुपये की रंगदारी माँगी!

त्तर प्रदेश पुलिस समय-समय पर नए-नए कांड करने के लिए चर्चा बटोरती ही रहती है. कानपुर में चोरों से बरामद सोना बेच लेने की अपार सफलता के बाद हापुड़ पुलिस के मोहित शर्मा ने बदमाशों के साथ मिलकर बदायूं के रहने वाले दो किसानों का अपहरण किया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है.

वहीं, राजधानी लखनऊ में भी एक मामले में पुलिस की किरकिरी हो रही है. बताया जा रहा है कि मामले में सात वर्ष से कम सजा के केस में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने इस पर आपत्ति जताई है और कमिश्नर से जवाब मांगा है.

वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी सिंह ने सवाल उठाया है कि क्या यूपी पुलिस में खुद के राजनीतिक इस्तेमाल के बाद उसमें आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ गयी है?

उन्होंने लिखा कि, जैसा कि मैं पहले भी पोस्ट कर चुका हूं कि उत्तर प्रदेश में पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल ने उनमें अपराधी बनने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है, अब इसके अनेक उदाहरण सामने आने लगे हैं. जब सत्ता पुलिस से गैरकानूनी काम करवाने लगती है मसलन एनकाउंटर, घर गिराना आदि तो वे खुद के लिए भी कानून तोड़ते जरा भी नहीं हिचकते.


यूपी पुलिस को लेकर ये भी देखें पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन