Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में बढ़ी एग्जाम फीस का विरोध, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भोपाल | माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल में छात्र-छात्राओं की परीक्षा फीस में वृद्धि के खिलाफ राज्य के लगभग 300 से ज्यादा संस्था संचालकों ने ज्ञापन सौंपा. कुलसचिव को कुलपति के नाम दिए गए ज्ञापन में परीक्षा शुल्क घटाने, परीक्षा शाखा में सालों से कार्यरत कर्मचारियों को हटाने, विश्वविद्यालय द्वारा दिए जाने वाले पीजीडीसीए एवं डीसीए को शासकीय सेवाओं में योग्यता के रूप में सम्मिलित किए जाने की अपील की.

माखनलाल एसोसिएटेड स्टडी इंस्टीट्यूट निदेशक कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष पंकज ने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा बीच सत्र में परीक्षा फीस में वृद्धि कर दी गई थी जिसके चलते केंद्र संचालक व छात्र-छात्राओं के बीच टकराव की स्थिति बन रही है.

इसे लेकर संगठन के सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय में कुलपति के नाम ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन लेने के बाद कुलसचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि संगठन की मांगों को ध्यान में रखते हुए छात्र हित में विश्वविद्यालय जल्द निर्णय लेगा.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अविनाश बाजपेई, बबीता अग्रवाल, एएसआई संगठन के उपाध्यक्ष विनोद आदित्य तिवारी, सचिव नंदन जोशी, सह-सचिव प्रदीप साहनी, कोषाध्यक्ष सुधीश नायर, संगठन मंत्री सिद्धार्थ शेखर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संबद्ध संस्थाओं के डायरेक्टर उपस्थित रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन