Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इंटरव्यू के बहाने महिला पत्रकार की गोद में बैठा सीपीएम नेता, पार्टी ने किया सस्पेंड

कोलकाता | पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है. इस बार महिला पत्रकार के सेक्सुअल हैरेसमेंट से मामला गरमा गया है.

महिला पत्रकार का आरोप है कि वह सीपीआई (एम) नेता का इंटरव्यू लेने गईं थीं, तब नेता ने उसका यौन उत्पीड़न किया. सीपीएम नेता का नाम पूर्व विधायक तन्मय भट्टाचार्य बताया जा रहा है.

एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, महिला पत्रकार ने फेसबुक लाइव सेशन में घटना का जिक्र किया है. आरोप है कि इंटरव्यू देने के दौरान तन्मय भट्टाचार्य उनकी गोद में बैठ गया.

पीड़िता का कहना है कि भट्टाचार्य के घर उन्हें पहले भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. लेकिन इस बार जो हुआ बहुत ज्यादा था. इस मामले में बारानगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

वहीं, सीपीएम ने आधिकारिक तैर पर बयान दिया है कि आरोपी नेता तन्मय भट्टाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है. पार्टी उनके खिलाफ इंटरनल जांच भी कराएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन