Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इनामी बदमाश को एनकाउंटर से बचाने के लिए न्यूज़ चैनल के दो पत्रकारों ने की वसूली, देखें FIR

आगरा | यूपी के आगरा में दो पत्रकारों द्वारा इनामी बदमाश को बचाने के लिए वसूली करने की खबर सामने आई है. इसे लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.

बताया जा रहा है कि बीते दिनों कुछ घटनाओं में वांछित एक युवक पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था. आगरा से खुद को पत्रकार बताने वाले दो युवक टिंकू कुशवाहा और सचिन गुर्जर इनामी बदमाश के घर वालों के संपर्क में आए और आरोपी के परिजनों को एनकाउंटर का डर दिखाया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पत्रकारों में से एक हिंदी ख़बर और दूसरा नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के लिए काम करते हैं.

आरोप है कि दोनों ने युवक के परिजनों से कहा- “आपके बेटे को पुलिस ढूंढ रही है मिलते ही उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा.” और युवक के परिजनों को डर दिखा कर 60 हजार रुपए की रकम वसूल ली.

मामले में आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई और पैर में गोली लगी, इसके बाद जब आरोपी के पिता ने दोनों युवकों से संपर्क किया तो इन्होंने मिलने से मना कर दिया.

आरोपी युवक के पिता ने आगरा के खेरागढ़ थाने में मुकदमा संख्या- 198-2024 के अंतर्गत 26 अक्तूबर को धारा 318(2) व 316(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कराई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन