Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ईरान : यह सच्चे प्रतिरोध का साहसी चेहरा है!

पुष्प रंजन-

ब आप किसी को हद से अधिक दबाएंगे, वो विद्रोह की शक्ल ले लेता है. हिज़ाब के विरुद्ध ईरान में विद्रोह दबा नहीं है. सेंट्रल तेहरान के इस्लामिक आज़ाद विश्वविद्यालय की छात्रा ने शनिवार को कपड़े उतार फेंके, और अंडर गारमेंट्स में घूमती रही। कुछ देर सन्नाटा पसरा रहा फिर मोरल पुलिस ने उसे उठाया ,और अज्ञात स्थान पर ले गई. यह लड़की कहाँ है, किसी आम आदमी को नहीं पता।

फुटेज, जिसे सबसे पहले ईरानी सोशल मीडिया चैनल ‘अमीर कबीर’ पर पोस्ट किया, बाद में उसे फ़ारसी भाषा के कई आउटलेट्स द्वारा प्रकाशित किया गया था, जिसमें हेंगॉ अधिकार समूह और ईरान वायर समाचार वेबसाइट, साथ ही एमनेस्टी इंटरनेशनल भी शामिल थे। ऐसा लगता है, कि यह फुटेज किसी पड़ोसी इमारत से दर्शकों द्वारा शूट किया गया है। एक अन्य वीडियो में उसे सादे कपड़ों में लोगों द्वारा एक कार में डालते, अज्ञात स्थान पर ले जाते हुए दिखाया गया है।

सवा दो साल पहले, 16 सितंबर 2022 को 22 साल की महसा अमिनी को पुलिस हिरासत में पीट पीट कर मार डाला गया था। अमिनी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह ईरान की महिलाओं के लिए पहनावे की आजादी चाहती थी, और उन पर जबरन हिजाब थोपे जाने का विरोध कर रही थी।

बाद में देशव्यापी प्रतिरोध में ईरान की सत्ता हिल गई थी. विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने अपने स्कार्फ हटाकर, उन्हें जलाते हुए वर्जनाओं को तोड़ दिया था. पुलिस कार्रवाई में 551 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई ,और हजारों गिरफ्तार कर लिये गए थे। दो साल कुछ महीनों बाद, ईरान में दोबारा से प्रतिरोध की एक तीली जली है. हो सकता है कुछ रूढ़िवादी बोलें, कि यह अमेरिकी साज़िश है।

मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की संसद ने हिजाब को “विदेशी परिधान” बताते हुए इसे गैरकानूनी घोषित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी थी। फ्रांस सहित अन्य देशों में इस्लामी धार्मिक पोशाक हिजाबपर प्रतिबंध हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रिया, इटली, जर्मनी, बेल्जियम, नॉर्वे और बुल्गारिया में बुर्क़े-हिज़ाब जैसे परिधानों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले कानून हैं। ट्यूनीशिया, कोसोवो, अजरबैजान, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान सहित कई मुस्लिम-बहुल देशों ने शैक्षणिक प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों में बुर्का और हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related Post…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन