Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

दैनिक जागरण जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश सोनकर नहीं रहे!

रवीश रंजन शुक्ला-

दैनिक जागरण जालंधर के पत्रकार राजेश सोनकर सर की मौत हो गई…

Close-up portrait of a man with a dark mustache against a bright blue background.
Rajesh Sonkar

बात उन दिनों की है जब मैं पत्रकारिता में ट्रेनी उपसंपादक बनकर दैनिक जागरण जालंधर यूनिट ज्वाइन किया था.. उस वक्त राजेश सोनकर सर फ्रंट पेज इंचार्ज हुआ करते थे… उनको जब भी देखा.. कभी मुस्कुराते हुए कमलेश रघुवंशी सर के केबिन में खबरों की चर्चा करते हुए या फिर पेज एडिटर के बगल में बैठकर खबरों को लगवाते।

लंबे..तगड़े..मुस्कुराता चेहरा और क़रीने से कढ़े बाल…फिटनेस को लेकर इतने जागरुक थे कि एक बार सोनकर सर की पहल पर डेस्क के कई लोगों ने एक साथ साइकिल ख़रीदा और साइकिल से आना शुरु किया…

सालभर बाद रिपोर्टर बनकर मैं जालंधर से पटियाला आ गया…लेकिन खबरों को लेकर उनसे मेरा संपर्क बना रहा.. जब भी मेरी खबर फ़्रंट पेज जानी होती थी तो जालंधर से कभी कभार उनका फ़ोन आता.. रवि..कैसा है तू.. तेरी खबरें छपती रहती हैं फ्रंट पेज.. ऐसे ही काम करता रह…जालंधर आना तो मिलकर जाना…

कभी कभार मजाक में बोलते…भय्ये बड़े मेहनती होंदे सी… फिर बोलते कुछ और ऐंगल हो इस खबर का तो लिखकर दे… एक बाक्स में अलग से लगा देंगे… वो खनकती आवाज़… वो हंसमुख चेहरा.. वो कदकाठी… वो बेलाग बातचीत की गर्मजोशी… वो अखबारी राजनीति की कीचड़ में कमल के मानिंद थे।

मेरी उनसे मुलाकात 4 महीने पहले हुई थी जब मैं स्वर्ण मंदिर साहब मत्था टेकने गया था.. मेरे दोस्त अरुणदीप ने बताया कि सोनकर सर लंबी बीमारी के बाद कुछ दिन पहले ही आफिस लौटे हैं.. मैं मिला.. करीब 22 साल बाद… मैंने दूर से उनको देखा शरीर कमजोर और चेहरा भावहीन लगा.. लेकिन आफिस की उसी फ्रंट पेज की सीट पर वो बैठे मिले.. काम की मशरुफियत पहले जैसे वाली ही दिखी..

मैं नज़दीक गया.. एक पल मुझे देखा फिर बोले कैसे हो रवि? हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया.. मैंने हाथ पकड़कर कहा.. सर आप कैसे हैं… एक पल मुझे देखा.. दूसरे टेबल को देखकर फीकी मुस्कान के साथ वो बोले.. देख ही रहे हो कैसा हूँ…?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन