Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

प्लॉट कब्जा कर मांगी सात लाख की रंगदारी, यू-ट्यूबर समेत 10 पर FIR

कानपुर- हनुमंत विहार क्षेत्र की एक वृद्धा ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद के प्लॉट पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े फाड़ दिए गए और सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। डीसीपी दक्षिण के आदेश पर पुलिस ने यू-ट्यूबर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अर्रा गांव निवासी वृद्धा ने बताया कि उनके दामाद, जो एटा के रहने वाले हैं, का खाड़ेपुर में करीब 60 वर्गगज का प्लॉट है। वह उसकी देखभाल करती हैं। आरोप है कि 29 जून को आयुष साहू, उसके पिता रविंद्र साहू, सरिता साहू, दीपक साहू, उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बाबा ठाकुर, यू-ट्यूबर गौरव कुशवाहा और चार अज्ञात लोग प्लॉट पर पहुंचे और कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर जब वह विरोध करने पहुंचीं तो आरोपियों ने गाली-गलौज की, सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी से शिकायत की। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रंगदारी, लज्जा भंग समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

First Information Report form page showing district details, FIR number and a table of offences with sections.
Form page for Complainant/Informant with fields for name, husband’s name, DOB, nationality, UID, passport, ID details, and two addresses.
Table from a government form listing individuals: S.No., Name, Alias, Relative's Name, Present Address; six rows of Hindi names with addresses (page 4).
Hindi government document page 5 with dense paragraph text; header shows N.C.R.B and form identifiers, indicating an official report or affidavit in Hindi.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन