Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर और हमीरपुर की घटना को लेकर बाँदा के पत्रकारों में नाराजगी, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

बाँदा | उत्तर प्रदेश के बाँदा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद दर्जनों की तादाद में कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

फतेहपुर में पत्रकार दिलीप सैनी की दबंगों द्वारा निर्मम हत्या और हमीरपुर में बीजेपी नेता द्वारा दो पत्रकारों को बंधक बनाकर नग्न कर पिटाई करने के मामले में विरोध जताया गया.

दोनों घटनाओं पर ठोस कार्रवाई कर अपराधियों के ऊपर शिकंजा कसने की मांग की गई. साथ ही मृतक पत्रकार के परिवार को मुआवजा सहित सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठी.

संगठन ने हमीरपुर व फतेहपुर में पत्रकारों के साथ हुई घटना की सीबीआई/एसआईटी से जांच कराने की मांग भी की है.

बता दें कि पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर यूपी के तमाम जिलों में पत्रकार संगठनों द्वारा विरोध व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. नीचे पढ़ें…

मीडियाकर्मियों की हत्या व हमलों को लेकर महोबा में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

गाजियाबाद में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन