Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडियाकर्मियों की हत्या व हमलों को लेकर महोबा में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

यूपी के हमीरपुर में दो पत्रकारों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर तालिबानी सजा दिए जाने और फतेहपुर में पत्रकार की हत्या व महोबा में दबंगो द्वारा पत्रकार के साथ अकारण मारपीट को लेकर पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर सड़कर पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

सरीला में दबंग नगर पंचायत अध्यक्ष का पुतला दहन कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा है।

इस दौरान पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट तक काले झंडे, बैनर, तख्तियां और हाथ में काली पट्टी बांधकर पांच किमी. पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों के प्रदर्शन को अधिवक्ताओं, किसान यूनियन और ब्राह्मण समाज का भी समर्थन मिला।

आपको बता दें कि बीते दिनों हमीरपुर जिले के सरीला में खबर प्रकाशित करने से नाराज नगर पंचायत के चेयरमैन पवन अनुरागी सहित उनके गुर्गों ने दो पत्रकार अमित द्विवेदी और शैलेंद्र मिश्रा को कमरे में बंधक बनाकर नग्न कर बर्बरता पूर्वक पीटा। जनपद फतेहपुर में भी रंगदारी का विरोध करने पर ANI न्यूज एजेंसी के पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या कर दी गई थी वहीं महोबा जनपद में भी अखबार के पत्रकार तीव्र प्रकाश सिंह के साथ अकारण आधा दर्जन दबंगों ने मारपीट की।

पत्रकारों से जुड़ी इन घटनाओं से जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर संयुक्त मीडिया क्लब के बैनर तले प्रेस क्लब एसोसिएशन, प्रेस क्लब ऑफ यूपी और इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस के पत्रकारों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर शहर के आल्हा चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। इस दौरान मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस, एलआईयू सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पत्रकारों ने दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से सरीला में पत्रकारों को नग्न पर बर्बरता से मारपीट करने वाले आरोपी नगर पंचायत चेयरमैन पवन अनुरागी और उनके गुर्गों पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।

संयुक्त मीडिया क्लब के अध्यक्ष भगवान दीन यादव ने कहा कि घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाए ताकि सभी आरोपियों को सजा मिल सके।

पत्रकारों के साथ लगातार हो रही बर्बरता को लेकर संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी इरफ़ान पठान ने कहा कि पत्रकारों पर हमले अब बर्दास्त नहीं किए जायेंगे। उन्होंने फतेहपुर में एनआईए के मृतक पत्रकार दिलीप सैनी के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है.

वहीं, प्रेस क्लब एसोशिएशन के अध्यक्ष अमित श्रोतीय ने कहा कि सरीला नगर पंचायत के चेयरमैन को तत्काल पदमुक्त किया जाए, ताकि वे पद का दुरुपयोग न कर सकें और जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके। इसके साथ ही बीते रोज़ महोबा में पत्रकार तीव्र प्रकाश सिंह के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग करते हुए पीड़ित पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है।

उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य में जर्नालिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट बनाकर जल्द लागू किये जाने की माँग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से पत्रकार सुरक्षित रह सकें।

इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ यूपी के संरक्षक नारायन अग्रवाल, विराग पचौरी, नईम अंसारी, जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, महामंत्री पंकज गुप्ता, रामेंद्र सिंह, शफीक, हाजी शकील, अजय अनुरागी, अभय राजावत ,बृजेंद्र द्विवेदी, प्रदीप पंसारी, दीपक बाजपेई, भरत त्रिपाठी, अशफाक, दीपक सिंह, इमरान खान, इसराइल कुरैशी, दर्शन सोनी ,अरविंदर चतुर्वेदी, अनुराग पचौरी, कफ़ील अहमद, सुशांत खरे, राजेंद्र तिवारी, शान मुहम्मद, धर्मेंद्र कुमार, सरफराज, अरशद हुसैन, आरिफ़, दिलीप वर्मा, शहनवाज खान, अनुज तिवारी, अर्जुन मिश्रा, तीव्र प्रकाश सिंह, साक्षी वर्मा, मुहम्मद आसिफ, अखिलेश सोनी, शारिक नवाज, गुलाब सिंह कुशवाहा, दिलीप शुक्ला, मुजीब खान, आशीष अग्रवाल, अकील खान, वीरू पटेरिया, अशोक वर्मा, सीता राम सोनी, अजय अग्रवाल, मुहम्मद इलयास, सीताराम सोनी, प्रवीण कुमार, अजय श्रीवास, रुस्तम खान, सतीश चौरसिया, इफ्तखार, नरेन्द्र सिंह, राकेश, राजीव कुमार, अमन कुमार सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन