Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ट्रम्प को डॉनाल्ड, डोनल्ड, डोनाल्ड बताते हिंदी अख़बार सही नाम भी न लिख पाए!

ओम थानवी-

हिंदी के अख़बार भी कमाल हैं: डोनाल्ड, डॉनाल्ड, डोनल्ड आदि लिखते हुए अपनी समझ की वर्तनी अलग चला रहे हैं। डॉनल्ड ट्रम्प का नाम कोई-कोई ही सही लिखता है। संपादक रेडियो, पॉडकास्ट नहीं सुनते होंगे, बाहर के चैनल भी न देखते हों, पर उनके टटके क्लिप तो देखते होंगे। forvo.com जैसे कई पोर्टल उच्चारण बताते हैं, उन्हें भी टटोल सकते हैं! कुछ नहीं तो यूट्यूब पर डॉनल्ड जॉन ट्रम्प का पुराना शपथ-ग्रहण ही ध्यान से सुन लें।

इसी तरह बाइडन बाइडेन बने हुए हैं। ईलॉन मस्क का नाम इलोन/एलन/एलोन मस्क चला रखा है।

ख़याल करें कि आम लोग जैसा पत्र-पत्रिकाओं में पढ़ते हैं, वैसा बोलने लगते हैं। अख़बार अपनी “समझ” की ज़िद छोड़कर थोड़ी कोशिश कर लें तो उनके पाठक गुमराह नहीं होंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Abhishek

    November 8, 2024 at 6:51 pm

    This is your analysis after so many years of journalism? They are not writing Donald Trump as Paul Mc Cartney. You should get alarmed the day they write Donald Trump as Paul Mc Cartney.
    Even your name Om is spelt as Aum by many organizations..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन