Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रिलायंस डिज्नी विलय : बिजनेस हेड फरजाद पालिया ने वायकॉम18 से विदाई का एलान किया

जियो सिनेमा (Jio Cinema) के बिजनेस हेड फरज़ाद पालिया ने वायकॉम18 से विदाई की घोषणा कर दी है. सूत्रों की माने तो वह अगले 4-5 महीनों तक कंपनी में अपनी जिम्मेदारी फिलहाल निभाएंगे. जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी स्टार (Reliance Disney Merger) के बीच विलय के दौरान उनकी भूमिका की देखरेख शामिल है.

पालिया ने अप्रैल 2023 में प्रमोशन मिलने के बाद, जियो सिनेमा के डिजिटल सदस्यता एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

जियो सिनेमा का नेतृत्व करने से पहले, उन्होंने वायकॉम18 (Viacom18) के युवा, संगीत और अंग्रेजी मनोरंजन प्रभागों का 16 साल तक नेतृत्व किया. उनके नेतृत्व में प्लेटफार्म ने गेमिंग, खेल, बॉलीवुड, ब्रांडेड सामग्री के अलावा एमटीवी बीट्स भी लॉन्च किया.

पालिया 2004 में वायकॉम18 (पहले एमटीवी नेटवर्क) में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के चार साल बाद महज 28 वर्ष की उम्र में इसकी लीडरशिप टीम के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए.

वायकॉम18 से पहले उन्होंने सीएनबीसी टीवी18 (CNBC TV18) में वरिष्ठ विपणन प्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन