Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस में कानपुर ब्यूरो चीफ बनाए गए पत्रकार चंद्र गौरव

पत्रकार चंद्र गौरव को लेकर खबर आ रही कि उन्होंने भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल ज्वाइन किया है. संस्थान में उन्हें बतौर ब्यूरो चीफ, कानपुर नियुक्त किया गया है.

वर्ष 2004 में अमर उजाला, कानपुर से करियर शुरू करने वाले चंद्र गौरव 2010 में अमर उजाला नोएडा में ब्यूरो चीफ रहे. 2012 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट के एडिटोरियल हेड रहे.

अमर उजाला के बाद कुछ वर्ष दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी कार्यरत रहे. प्रिंट मीडिया के अलावा उन्होंने डिजिटल में लोकल हेडिंग, हिन्द न्यूज और न्यूज जंगल के जरिए हाथ आजमाया और अब भारत एक्सप्रेस के जरिए टीवी की तरफ रुख किया है.

चन्द्रगौरव अमर उजाला कानपुर व नोएडा के संस्करणों में काम करने के बाद पारिवारिक कारणों के चलते कानपुर आ गए थे। यहां पर न्यूज़ जंगल के नाम से अपना पोर्टल व यूट्यूब चैनल चला रहे थे। उनका यह वेंचर अब उनकी पत्नी डॉ. आराधना गुप्ता देखेंगी। चन्द्र गौरव की कानपुर के लिए बुधवार को जॉइनिंग की औपचारिकता पूरी कर ली गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन