Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज वर्ल्ड इंडिया चैनल पर जल्द दिखेगा मेगा बजट शो ”महामना”

हिंदी न्यूज चैनल के इतिहास में पहली बार न्यूज वर्ल्ड इंडिया देश के महानतम लोगों की जिंदगी और संघर्ष पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज शुरू करने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर 8 एपिसोड दिखाए जाएंगे। इस सीरिज़ में मदन मोहन मालवीय के जिंदगी के कई अनछुए पहलूओं को फिक्शन के जरिए दर्शाया गया है। फिक्शन में मदन मोहन मालवीय और उनके अलावा बाकी किरदार को छोटे पर्दे के मुंबई के कलाकारों ने बखूबी निभाया है. मदन मोहन मालवीय पर ये सीरीज़ महामना नाम से जल्द ही न्जूज वर्ल्ड इंडिया पर प्रसारित होने जा रही है। इस सीरीज का लेखन, डायरेक्शन और संपादन न्यूज वर्ल्ड इंडिया के Exectutive Editor (Programming) फ्रेंकलिन निगम और उनकी टीम ने किया है।

टेलिविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा शिशिर शर्मा इस सीरीज़ को होस्ट करते दिखाई देंगे. शिशिर शर्मा ने फिल्मों में भी दमदार किरदार निभाए हैं. शिशिर जी ने सरकार राज, मैरीकॉम और तलवार जैसी फिल्मों में अभिनय किया है 2017 में फिल्म दंगल में भी नेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के हेड की भूमिका निभाई थी.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ. पंडित मदन मोहन मालवीय ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेकर 35 साल तक कांग्रेस की सेवा की. 1909, 1918, 1930 और 1932 में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मालवीय जी एक वकील भी थे. एक वकील के रूप में उनकी सबसे बड़ी कामयाबी चौरीचौरा कांड के 170 भारतीयों में से 151 लोगों को फांसी के फंदे से मुक्त करना था. महामना का सबसे बड़ा योगदान भिक्षा मांगकर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करना है। उन्होंने दिन रात मेहनत की और 1916 में भारत को बीएचयू के रूप में देश को शिक्षा के क्षेत्र में एक अनमोल तोहफा दिया. जिंदगी भर देश और समाज की सेवा में लगे रहे वाराणसी में 12 नवंबर 1946 को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन