Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आजतक से एनडीटीवी पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार मनीष कपूर

रिष्ठ पत्रकार मनीष कपूर को लेकर सूचना है कि उन्होंने आजतक को गुडबाय कह दिया है. कपूर ने साल 2011-12 में बतौर एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर आजतक का दामन थामा था.

इनपुट है कि मनीष कपूर ने आउटपुट एडिटर के तौर पर एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया है.

आजतक में कपूर पॉपुलर शो – हल्ला बोल के पहले शो प्रोड्यूसर थे. आजतक के अपने कार्यकाल में उन्होंने शतक आजतक, सौ शहर सौ खबर जैसे कार्यक्रमों की जिम्मेदारी निभाई.

आजतक से पहले कपूर न्यूज24 की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. न्यूज24 से पहले स्टार न्यूज (अब नेटवर्क18) में भी कार्यरत रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. नीरज पांडे

    November 19, 2024 at 11:09 pm

    आपसे ही कुछ उम्मीद की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन