Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

MP : सरकार का गुण गाओ – 5000 रुपये ले जाओ, देखें पत्र

ध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में पत्रकारों के लिए एक अजब-गजब योजना निकाली गई है. इस योजना के अनुसार अखबार व उनके पत्रकारों को तीन कटेगरी में विभाजित किया गया है. पहली कटेगरी 5000 रुपये की है, दूसरी 3000 रुपये और तीसरी कटेगरी में शामिल लोगों को 1000 रुपया प्रदान किया जाएगा.

करना क्या है? – करना बस ये है कि जो पत्रकार सरकार या सरकारी योजनाओं की खबरों को बढ़िया वाला लुब्रीकेंट लगाकर लिखेगा, फिर दरबार में उस खबर की कटिंग पेश करेगा.. उसे कटेगरी के अनुसार रुपया वितरित होगा. हां, लेकिन लेख से सरकार को खुशी की फीलिंग आनी चाहिए. पढ़ें नीचे…


डॉ राकेश पाठक-

MP गज़ब है। मप्र सरकार के जनसंपर्क विभाग का खुला ऑफर। सरकार के गुण गाओ-पांच हजार ले जाओ।

सरकार की जनहितकारी नीतियों, योजनाओं, निर्णय और जन कल्याणकारी अभियान के बारे में आलेख लिखें, अखबारों में छपवाएं और कटिंग पेश करके पैसे ले जाएं।

सरकार की तारीफ़ ही लिखना है, आलोचना करने वालों को फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी।

अखबारों की कैटेगरी के हिसाब से पांच हजार, तीन हजार, एक हजार रूप दिए जाएंगे।

पत्रकार, लेखक, स्तंभकार, फीचर एजेंसी वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

बताइए और किसी राज्य में है ऐसी अभिनव योजना?


पोस्ट पर आए कुछ कमेंट भी देखें…

आभाष-
उत्तर प्रदेश मॉडल है सर हर जगह यही चलाया जा रहा है। यूपी में कुछ टाइम पहले ही ऐसा मॉडल दूसरे रूप में लागू किया गया था।

सरकार के पक्ष प्रचार में लिखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को तगड़ी रकम देना! शायद फेल हो गया इसलिए दिखाई नहीं देता आज कल!!

सुनील अवस्थी-
कांग्रेस के IT सेल से तो ज्यादा है पेमेंट है..

MSK Lucknow-
बीजेपी के बाप का माल है सरकारी धन।

सुमंत सरकार-
मंडल जी का इसीलिए चांदी हो गया है

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन