Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रसार भारती का OTT प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ लॉन्च : न्यूज़ और मनोरंजन के शामिल हुए चैनलों की देखें लिस्ट

भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने मनोरंजन और समाचार सामग्री के व्यापक स्पेक्ट्रम की पेशकश करते हुए अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसका नाम है ‘वेव्स’ (Waves). यह ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस पर डाउनलोड के उपलब्ध है.

इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य लाइव चैनलों, फिल्मों, टीवी शो, गेम्स और लाइव इवेंट के साथ व्यापक दर्शकों तक पहुंचना है.

ET की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा समय यह ऐप 40 लाइव चैनल प्रदान करता है, जिसमें B4U, ABZY, सब ग्रुप और 9X मीडिया जैसे ब्रॉडकास्टर्स के लोकप्रिय चैनल शामिल हैं. समाचारों में इंडिया टुडे, न्यूज नेशन, रिपब्लिक, एबीपी न्यूज, न्यूज24 और NDTV इंडिया जैसे चैनलों तक पहुंचा जा सकता है.

इसके अलावा दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी चैनल शामिल हैं. हालांकि कुछ प्रसारक अभी भी इस मंच से नहीं जुड़े हैं.

जो चैनल अभी जुड़ने की कतार में हैं उनमें- B4U कड़क, B4U म्यूजिक, B4U मूवीज, पिटारा मूवीज, PTC पंजाबी गोल्ड, दबंग, 9X जलवा, 9X झकास, 9X टशन, ABZY मूवीज, ABZY धाकड़, मस्ती, मैबोली और यूएसपीएल शामिल हैं.

लाइव चैनलों के अलावा वेव्स विभिन्न प्रकार की ऑन-डिमांड सामग्री भी पेश करता है, जिसमें आरक्षण, वन डे, द इम्पॉसिबल और ऐलिस डार्लिंग जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐप की आधिकारिक लॉन्चिंग गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बुधवार को हुई.

बता दें कि प्रसार भारती ने राजस्व-साझाकरण मॉडल पेश करते हुए अगस्त में टीवी चैनलों को मंच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. इस पहल के तहत भाग लेने वाले प्रसारकों को विज्ञापन राजस्व का 65प्रतिशत प्राप्त होता है, जबकि प्रसार भारती 35 प्रतिशत अपने पास रखता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन