Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली : तीन महीने से पत्रकार खुर्शीद जान बचाने को लगाते रहे गुहार, पुलिस कांग्रेस नेता के पैसे पर दौड़ती रही!

-कलमकार खुर्शीद ने कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक नदीम जावेद के एक सियासी ड्रामे, घड़ियाली आँसू पर 12 सितम्बर 2024 को लिखा व्यंग्य, यहीं से पत्रकार पर शुरू हुआ जानलेवा हमला

जौनपुर l कलम के खिलाफ इस खूनी जंग की पटकथा 12 सितम्बर 2024 से तब शुरू हुई जब कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव का जौनपुर स्थित सिकरारा वाला घर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के लिए वोट बैंक की मुख्य शाखा नज़र आने लगाl यहाँ मंगेश यादव के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए नदीम जावेद के फूट- फूट कर रोने वाले सियासी ड्रामे को पत्रकार खुर्शीद अनवर खान ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी में कलमबद्ध किया जो कांग्रेस नेता के दिल में सीधे घुस गया।

इसके बाद उसी तारीख की रात लगभग 8.30 बजे उनके इशारे पर उन्हीं के गुर्गों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया और मोबाइल फोन भी छीन लियाl इसके बाद एसपी डॉ अजय पाल शर्मा के आदेश पर 13 को दिए गए शिकायती पत्र पर शहर कोतवाली पुलिस ने 14 सितम्बर को पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित उनके गुर्गे दीपक व तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट व डकैती का मुकदमा दर्ज किया। यहीं से कांग्रेस नेता के पैसे पर पुलिस के बीच गठबंधन शुरू हो गया l

पत्रकार खुर्शीद पर ये पहला हमला शहर के शकरमण्डी चौराहे के पास हुआ l अपने खिलाफ मारपीट और डकैती के मुकदमे से बौखलाए कांग्रेस नेता खुर्शीद की जान के दुश्मन बन गए l वह अपने गुर्गों के जरिए मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे l यहाँ तक कि अंडरवर्ल्ड डान अबू सलेम के भाई और उसके गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दीl

इसके बाद पत्रकार खुर्शीद ने 24 सितम्बर 2024 को खेतासराय थाने में कांग्रेस नेता नदीम जावेद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दीl

अब पुलिस की भूमिका पर सवाल यहीं से उठने लगे क्योंकि दो हफ़्ते में दो बड़ी घटनाओं का मुकदमा जिले के दो थानों में दर्ज होने के बावजूद किसी की न गिरफ्तारी हुई और न ही किसी के घर पुलिस गई तो कांग्रेस नेता और उनके गुर्गों के हौसले इतने बढ़ गए कि पत्रकार के खोआ मण्डी वाले आवास को 19 नवम्बर की रात में करीब ढाई दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने घेर लियाl

बताया जाता है कि उनका मकसद खुर्शीद के अपहरण और हत्या का था l पुलिसिया कार्यशैली से निराश खुर्शीद ने उसी दौरान सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे घर को बदमाशों ने घेर रखा हैl ये सभी कांग्रेस नेता के गुंडे हैं l यदि मेरी जान जाती है तो उसके जिम्मेदार नदीम जावेद होंगे l

इस पोस्ट ने पुलिस से हजारगुना तेज़ काम किया और लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले l इसके बाद भी सिलसिला नहीं थमा l खुद के साथ किसी बड़ी अनहोनी घटना से डरे खुर्शीद 20 नवम्बर की सुबह अपने गांव पारा कमाल चले गएl फ़िर भी काग्रेस नेता और उनके गुर्गों ने पीछा नहीं छोड़ा l

20 की ही रात डेढ़ दर्जन असलहाधारियों ने खुर्शीद के पैतृक आवास को भी घेर लिया, इसकी सूचना उन्होंने पुलिस की मोबाइल टीम 112 नम्बर और खेतासराय थाने को भी दी l अगले दिन 21 नवम्बर को खुर्शीद थाने पहुंचे और थाना इंचार्ज से मिलकर उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराया तो थानेदार का जवाब था कि इतने बड़े आदमी से टकराने की बजाय मुकदमा वापस लेकर चैन से रहो l

उधर कोतवाली पुलिस ने 14 सितम्बर को दर्ज हुए मुकदमे की चार्ज शीट में लीपापोती करते हुए गम्भीर धाराओं और कांग्रेस नेता नदीम जावेद का नाम निकाल दिया l खुर्शीद के मुताबिक इसके लिए पुलिस ने पांच लाख से अधिक रकम ली l

पुलिस की इसी शिथिल कार्यशैली का ही नतीजा रही 22 नवम्बर 2024 की घटनाl

हौसलाबुलंद बदमाशों ने पत्रकार खुर्शीद अनवर खान को पीटकर मरा समझकर नाले में फेंक दिया थाl एक तरफ़ लोग खुर्शीद की जान बचाने को अस्पतालों तक दौड़ रहे थे, दूसरी ओर खेतासराय पुलिस ने उनके वृद्ध पिता फैयाज़ अहमद से जबरन तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि खुर्शीद ने घटना के बाद पुलिस और मीडिया को बयान दिया कि इस घटना को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनकी पत्नी आसमा नदीम के इशारे पर उनके गुर्गों ने अंजाम दिया है l

देखें ख़ुर्शीद का बयान, नीचे क्लिक करें-

https://x.com/yashbhadas/status/1859985230154924099?s=46

इसे वीडियो को भी देखें-

https://x.com/yashbhadas/status/1860661418539765955?s=46

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

बदमाशों के हमले में पत्रकार खुर्शीद के शरीर में आये 47 फ्रैक्चर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह उठायेंगे संपूर्ण ईलाज का खर्च! https://www.bhadas4media.com/khurshid-47-fracture/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन