Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बदमाशों के हमले में पत्रकार खुर्शीद के शरीर में आये 47 फ्रैक्चर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह उठायेंगे संपूर्ण ईलाज का खर्च!

-पूर्व सांसद धनंजय सिंह के इस कदम से सहयोग करने वालों का कारवां बढ़ा, सोशल मीडिया में फ़िर नायक बने धनंजय

-आर्थोपेडिक सर्जन के मुताबिक रिकवरी में लगेंगे सालभर, सोमवार से शुरू होगा ऑपरेशन

-अधिक रक्तस्राव से हुई खून की कमी, जौनपुर के पार्थ अस्पताल में देखने वालों का लगा तांता

-घटना के दूसरे दिन भी हमलावर पुलिस की गिरफ्त से दूर, पीड़ित खुर्शीद के मुताबिक पूर्व विधायक नदीम जावेद, उनकी पत्नी आसमा नदीम के गुर्गों ने किया था हमला

जौनपुर (भड़ास 4 मीडिया) । इसे विडंबना ही कहेंगे कि जिस कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नदीम जावेद के लिए पत्रकार खुर्शीद अनवर खान ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया उसी ने अदावत होने पर इसको खूनी जंग में तब्दील कर दियाl दूसरी तरफ़ मदद में सबसे पहले आगे आए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पत्रकार खुर्शीद अनवर के संपूर्ण इलाज का जिम्मा लेने का एलान किया! उनके इस कदम ने उन्हें सोशल मीडिया में जहां नायक बना दिया, वहीं मजलूमों के दिल में मसीहा के रूप में स्थान को फ़िर मजबूत आधार दे दिया।

घायल पत्रकार खुर्शीद अनवर को 22 नवम्बर वाली घटना की रात जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद जौनपुर शहर के ही पार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गयाl यहां के प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन ने भडास 4 मीडिया संवाददाता को बताया कि खुर्शीद की जान को खतरा तो नहीं है लेकिन हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से जिस प्रकार मारा है इसकी रिकवरी में करीब एक साल लगेंगेl दोनों हाथ, पैर में कुल 47 फ्रैक्चर हुए हैं l लगातार रक्तस्राव के चलते इनके शरीर में खून की कमी हो गई है l इनकी सर्जरी भी कई स्टेप में करनी पड़ेगीl

विदित हो कि 22 नवम्बर की शाम लगभग पांच बजे खुर्शीद अनवर अपने घर पाराकमाल से मुकेश पांडे नामक परिचित के साथ उसी की बाइक से जौनपुर के लिए निकले थे, लेकिन गांव के निकट की रेलवे क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए मौजूद आधा दर्जन हथियार बन्द बदमाशों में से एक ने फ़ायर किया जो मिस हो गया और साथी समेत खुर्शीद बाइक से गिर गएl इसी दौरान सभी बदमाशों ने लोखंड की राड आदि से उन्हें पीटना शुरू कर दिया l जबकि इनका साथी मुकेश दूर खड़े कुछ देर तमाशबीन रहा, फ़िर भाग निकला l

पत्रकार खुर्शीद अनवर खान ने बताया कि इस जानलेवा हमले के मुख्य साजिशकर्ता नदीम जावेद दम्पति हैl दूसरी ओर इस मामले में पत्रकार खुर्शीद के पिता फैयाज़ खान की तरफ़ से खेतासराय थाना पुलिस ने तहरीर लेकर घटना वाली रात में ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है l इस घटना को लेकर जिले का आम जनमानस पूर्व विधायक नदीम जावेद को कोस रहा है! पूर्व सांसद धनंजय सिंह के सहयोग में आने पर अन्य लोग भी आगे आने लगे हैं l

देखें एफ आई आर की कॉपी-


हमले के बाद खुर्शीद का बयान, देखें वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1859985230154924099?s=46


पूरे प्रकरण को समझने के लिए पढ़ें ये संबंधित खबरें-

घायल पत्रकार खुर्शीद ने हमलावरों को पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनकी पत्नी आसमा नदीम का गुर्गा बताया https://www.bhadas4media.com/ghayal-patrkar-khurshid-ne-nadim-javed-par-aarop-lagaya/


जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद पर फिर हुआ प्राणघातक हमला, हालत गंभीर https://www.bhadas4media.com/khurshid-anwar-khan-par-phir-huwa-hamla/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन