Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

IPS अमित पाठक को क्लीन चिट और अमिताभ ठाकुर को जेल- ये कैसा न्याय है सरकार?

पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने आईपीएस अफसर अमित पाठक को शासन द्वारा विभागीय कार्यवाही में क्लीन चिट दिए जाने को मौजूदा सरकार के दो तरफा नीति का एक और उदाहरण बताया है.

उन्होंने कहा कि वाराणसी के रेप कांड की कथित पीड़िता की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में न सिर्फ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया बल्कि उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सात माह तक जेल में भी रखा गया.

इसके विपरीत इसी मामले में लगभग समान आरोपों पर अमित पाठक के खिलाफ सिर्फ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और उसे भी 3 साल बाद साक्ष्य का अभाव बताते हुए समाप्त कर दिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि एक ही प्रकरण में लगभग समान आरोपों स्थिति में बिल्कुल अलग-अलग कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की निष्पक्षता पर गहरे सवाल उठाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन