Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया के एक छोटे दुकानदार के लिए GST वाकई ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बन गया.. सुनिए ये धमकी

प्रिय यशवंत भाई,

सप्रेम नमस्कार ,

मैं सिंहासन चौहान जिला-बलिया का निवासी हूँ. अपने इस मेल द्वारा मैं आपका ध्यान इस और दिलाना चाहता हूँ कि मैं समय पास करने के लिए एक छोटी सी दुकान चलाता हूँ. इसमें इन्टरनेट से सम्बंधित काम करता हूँ,. CSC (COMMON SERVICE CENTRE), और वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का काम करता हूँ. जब GST शुरू हुआ तो GOVT ने ये ऐलान किया कि जिसका टर्नओवर 20 लाख से कम है,  उसको GST रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है. मगर रोज CSC का मेल आता था और वेस्टर्न यूनियन वाले भी GST NO. के लिए रोज़ मेल भेजते थे.

मैंने सिर्फ चेक करने के लिए कि GST का रजिस्ट्रेशन कैसे होता है, 2-3 दिन तक लगातार साईट पर लगा रहा. कचरा साईट. काम ही नहीं करती थी. मगर जैसे तैसे 3-4 दिन में मैंने उस पर अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन करा लिया. इतना कचरा सिस्टम था रजिस्ट्रेशन का कि आम आदमी नहीं कर पायेगा. मेरा GST से कोई लेना देना नहीं है. CSC की कोई सर्विस GST के दायरे में नहीं आती है. अब उन्होंने मेल भी भेजना शुरू का दिया है कि GST का रजिस्ट्रेशन ना करें. पहले रोज़ ही मेल भेजते थे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए.
मेरा ऐसा कोई बिल नहीं है जिसमें मैंने GST काटा हो. ऐसे में GST भरने का सवाल ही नहीं पैदा होता.

मैंने कई बार आनलाइन NIL RETURN भरने की कोशिश की मगर नहीं भर पाया. बीच में बार बार GST वालों का फोन आता था.  वो बोलते कि GST RETURN भरिये. मैंने बोला भाई मुझे भरना नहीं आ रहा है. तब वो लोग ये बोलते थे कि किसी वकील से मिलो. सवाल है कि वकील से किसलिए मिलें. 2 दिन पहले फिर फोन आया और उसकी बात सुनकर मैं हैरान रह गया. सोचने लगा सरकार टैक्स चोरों का कुछ कर नहीं पा रही है और गरीब आम आदमी को परेशान कर रही है. लोग सरकार और बैंकों का अरबों रूपये लेकर विदेश भाग जाते हैं, उनका सरकार कुछ नहीं कर पा रही है. हमारे जैसे आम आदमी पर धौंस जमाते हैं कि सरकार कुड़की और नीलामी करवा कर पैसे वसूल लेगी. सरकार कुर्की ही करवा ले… आप भी ऑडियो सुनिए… धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर 7235003497 है.

धन्यवाद,

भवदीय,

सिंहासन चौहान

क्रिएटिव मल्टीमीडिया ,
भीमपुरा NO . 1
बलिया -221716
GSTIN- 09AQBPC47E1ZE
MOB: 9839932064 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन