गोविंद प्रताप सिंह-
नाम: अतुल सुभाष

◾उम्र: 34
◾2019 में शादी हुई
◾शादी के 5 साल में ही पत्नी, ससुराल, पक्षपाती कानून व्यवस्था ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया
◾1.5 घंटे का सुसाइड वीडियो, 24 पेज का डेथ नोट छोड़ा
◾पत्नी ने 3 करोड़ का गुजारा भत्ता मांगा
◾पत्नी ने उसे अपने बच्चे का चेहरा भी नहीं देखने दिया

◾जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक ने केस निपटाने के लिए 5 लाख मांगे
◾उसने अपनी पत्नी को उसके परिवार की मदद के लिए लाखों दिए, लेकिन फिर उस पर दहेज का आरोप लगा
◾उसकी पत्नी के पिता की शादी के तुरंत बाद बीमारी से मौत हो गई, लेकिन उसकी पत्नी ने उसके परिवार पर हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज करवा दी, जिसमें दावा किया गया कि “दहेज” की मांग के कारण उनके पिता की सदमे से मौत हो गई
◾अतुल को पिछले 2 साल में 120 बार पेशी पर जाना पड़ा
◾फैमिली कोर्ट के जज ने 2 साल की बेटी के लिए 40,000 प्रति माह भरण-पोषण का आदेश पारित किया, क्योंकि उसने रिश्वत नहीं दी
◾अतुल घर के काम करता था, अपनी पत्नी को Accenture में नौकरी दिलवाई, अपने साले की आर्थिक मदद की, अपने बच्चे के जन्म पर लाखों खर्च किए
ये आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है- जो कि इस सिस्टम ने की है.


जैकी यादव-
यहां हर दूसरा आदमी फेमिनिस्ट बना बैठा है, अरे महान लोगो एक बार पुरुष की हालत पर भी ध्यान दे लो, यूपी के अतुल सुभाष बेंगलुरु में काम करते थे, उन्होंने अपनी जान दे दी और एक 24 पेज का डैथ नोट छोड़कर गए।
इनकी पत्नी और उसके परिवार वालों में इन्हें बुरी तरह से परेशान किया, इनके ऊपर कई केस किए, इस सबसे तंग आकर अतुल सुभाष को अपनी जान ही देनी पड़ी।
अतुल सुभाष अपनी वाइफ से अलग होने के बाद उसे हर महीने 40 हज़ार रुपए मेंटिनेंस देते थे मगर वह उनसे और भी ज़्यादा पैसे मांग रही थी और यह सब तब था जब वह ख़ुद भी कमा रही थी। अतुल सुभाष ने जो भी वीडियो और दस्तावेज़ छोड़े हैं उन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
एक बात बता देता हूं मानना या न मानना !
यदि अच्छा कमा रहे हो तो शादी मत करना क्योंकि तुम्हें एक ATM समझकर लोग आयेंगे और तुम्हारी ज़िंदगी तबाह कर जाएंगे, “कुछ महिलाओं” ने डाइवोर्स और उसके बाद मेंटिनेंस और एलिमनी को बिजनेस बना लिया है और क्या पता आपकी पत्नी भी वही “कुछ महिलाओं” में से एक हो?
आप एक बार अतुल सुभाष के सारे दस्तावेज़ पढ़लो जो उन्होंने अपने पीछे छोड़े हैं, आप यक़ीनन रो दोगे…
मूल खबर…
जौनपुर की जज रीता कौशिक को भ्रष्ट लिख कर बैंगलोर के पत्नी पीड़ित एआई इंजीनियर ने किया सुसाइड, 40 पन्ने का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो देखें


