Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर की जज रीता कौशिक को भ्रष्ट लिख कर बैंगलोर के पत्नी पीड़ित एआई इंजीनियर ने किया सुसाइड, 40 पन्ने का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो देखें

बैंगलोर के रहने वाले एक 34 वर्षीय टैलेंटेड ए आई इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड से पहले उसने एक घंटे से ज्यादा वक्त का वीडियो भी जारी किया है.

वीडियो में वह अपना नाम अतुल सुभाष बताता है. आगे कह रहा है कि वह सुसाइड करने को मजबूर है. उसे इस स्थिति पर लाकर छोड़ा गया है कि उसके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है.

वीडियो में अतुल पांच लोगों पर आरोप लगा रहे हैं, इनका नाम- जौनपुर फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज रीता कौशिक, दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया निवासी जौनपुर, ब्रदर इन लॉ अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष सिंघानिया पाँचवाँ पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया, जौनपुर शामिल हैं.

युवक ने वीडियो में पैसों के एक बड़े अमाउंट के लेन-देन का जिक्र किया है. फैमिली विवाद में अतुल पर कई-कई मुकदमे दर्ज कराए जाने की बात है. इस हालत तक टॉर्चर किया की एक इंजीनियर यानी अतुल सुभाष को खुद को खत्म कर लेने पर मजबूर होना पड़ा.

40 पन्नों का सुसाइड नोट पढ़ने के लिए नीचे डॉक्यूमेंट के पहले पेज पर क्लिक कर दें-

इंजीनियर ने सुसाइड से पहले घंटे भर से ज़्यादा समय तक पूरी कहानी सुनाई है, देखें वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. G

    December 11, 2024 at 4:17 am

    Upar vale ki kathi me avaj nahi hoti sab ko jabab milega sad kar marenge sab dekha na

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन