Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले बच्चों के मम्मी-पापा ने ED के भयानक उत्पीड़न के बाद की आत्महत्या!

सीहोर | मध्य प्रदेश के सीहोर में कारोबारी मनोज परमार व उनकी पत्नी की आत्महत्या ने न सिर्फ एमपी बल्कि पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. इस घटना के बाद से सीहोर के हरसपुर गांव में गम का माहौल है. परिजनों का कहना है कि उनके पिता ईडी द्वारा की जा रही प्रताड़ना से मानसिक तौर पर परेशान थे. इस कारण उन्होंने सुसाइड का कदम उठाया.

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को हुई इस घटना में ईडी पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. परिवार के मुताबिक मनोज परमार पर ईडी के अफसरों का दबाव था और उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने की सजा दी जा रही थी.

प्रकरण में ताजा इनपुट यह है कि मृतक दम्पति के बच्चों से राहुल गांधी ने फोन पर बात की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल जल्द ही बच्चों से मिलने सीहोर जा सकते हैं.

इस मामले में जांच एजेंसी ईडी पर किस तरह के आरोप हैं और किसने क्या कुछ कहा लिखा है- नीचे एक-एक कर पढ़ जाइये, उससे पहले ‘गुल्लक’ पर बना यह कार्टून भी देखिए…


सचिन गुप्ता-

सीहोर जिले में कारोबारी मनोज परमार और पत्नी नेहा की लाश आज सुबह घर में फांसी पर लटकी मिली है। 6 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड केस में 8 दिन पहले ED ने मनोज के 4 ठिकानों पर छापा मारा था।

मनोज परमार के बच्चों ने “न्याय यात्रा” के दौरान राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। कांग्रेस का आरोप है कि इस वजह से ही ED मनोज परमार को परेशान कर रही थी।

मृतक मनोज का यह सुसाइड भी देखें…


संजीव सिंह

भाजपा को चंदा देने वाले होते तो 16 लाख करोड़ का लोन भी माफ हो जाता है!

मगर बच्चों ने राहुल गांधी जी को गुल्लक दे दिया, तो विषगुरु के गुर्गों ने जान ले ली!

ये आत्महत्या नहीं, सरकारी हत्या है! आज नहीं तो कल जालिमों से, देश इसका हिसाब जरूर करेगा!


अभिमन्यु सिंह-

मनोज परमार व उनकी पत्नी नेहा परमार का सुसाइड नोट सामने आया है। उसमें लिखा है अपने दोनों बच्चों को भाजपा जॉइन करवाओ नहीं तो जेल जाओगे।

मनोज परमार के दोनों बच्चों ने “भारत जोड़ो यात्रा” के दौरान राहुल गांधी को चुनाव सहयोग के रूप में अपना गुल्लक सौंप दिए थे।

बताया जा रहा है एक हप्ते पहले मनोज परमार के खिलाफ बैंक फ्रॉड का फर्जी केस लगाकर ED ने उनके चार ठिकानों पर छापा मारा था।

मनोज परमार के सुसाइड नोट के अनुसार कहा गया था कि दोनों बच्चों को भाजपा जॉइन करवा दे नहीं तो इतने केस लगाए जाएंगे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद भी तुम्हे छुड़ा नहीं पायेगा?


पप्पू यादव-

ED को BJP का गुंडा ब्रिगेड बनाकर किस मुंह से संविधान पर चर्चा करते हो.

भारत जोड़ो यात्रा में एक बच्चे ने अपना गुल्लक राहुल गांधी जी को दान दिया तो BJP के लिए ED ने उस बच्चे के माता-पिता को इतना प्रताड़ित किया कि उन्हें आत्महत्या करना पड़ा? कहा- बच्चे से राहुल के खिलाफ वीडियो बनवाओ.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन