Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एएनआई और न्यूज24 के पत्रकार पर भाभी व उसके बच्चों को धमकाने व प्रताड़ित करने का आरोप, देखें FIR

सुल्तानपुर | यूपी के सुल्तानपुर जनपद में एक परिवारिक विवाद में एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है. इसमें पत्रकार देवर पर आरोप है कि वह भाई की मौत के बाद अपनी भाभी व उसके दो बच्चों को प्रताड़ित कर रहा है और धमका रहा है.

आरोपी पत्रकार का नाम मंजुल निगम है, जो समाचार एजेंसी एएनआई और न्यूज24 के लिए सुल्तानपुर कवर करता है. बताया जाता है कि मंजुल निगम अपने भाई की मृत्यु के बाद उनकी जगह एएनआई और न्यूज24 के पत्रकार बन गए.

दरअसल, सुल्तानपुर और अमेठी जिले में ANI और News24 के लिए कार्य करने वाले पत्रकार राजुल निगम की बीते 24 फरवरी 2017 को चुनावी कवरेज पर निकलने के दौरान एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. मानवता दिखाते हुए चैनल ने इनके भाई को ANI और News24 में काम पर रख लिया.

फिलहाल, इस पत्रकार मंजुल निगम की प्रताड़ना से उसी के दिवंगत पत्रकार भाई राजुल की पत्नी रश्मि, दोनों बेटे प्रथम और उत्तम परेशान हैं और लोगों से मदद और न्याय की गुहार लगा रहे.

देखें एफआईआर की प्रति…


मंजुल निगम का पक्ष-

भाभी द्वारा दर्ज मुकदमे को लेकर एएनआई और न्यूज24 के पत्रकार मंजुल निगम ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन