Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नौकरी के फार्म भरने पर 18% जीएसटी

खनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट की एक भर्ती का यह फार्म देखिए. लिखा है प्रति फॉर्म 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर आवेदन शुल्क देना होगा. नौकरी मिले न मिले आपका आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.


मनदीप पुनिया-

नौकरी के फ़ार्म भरने पर 18% जीएसटी

बहुत दूरगामी सोच है. बेरोजगारों से पैसा निकलवाकर सरकारी ख़ज़ाना भरने की बम्पर तैयारी

साल में एक करोड़ फ़ार्म भरे गए तो 180 करोड़ केंद्र सरकार के पास एक्स्ट्रा पहुँच जाएँगे

बेरोजगार अपनी ऐसी तैसी करवाएँ, हम पत्रकार इस स्कीम को मास्टरस्ट्रोक ही कहेंगे!


प्रियंका गांधी वाड्रा-

भाजपा युवाओं को नौकरी तो दे नहीं सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18% जीएसटी वसूल कर युवाओं के जख्मों पर नमक जरूर छिड़क रही है।

अग्निवीर समेत हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी वसूली जा रही है।

फॉर्म भरने के बाद सरकार की विफलता से पेपर लीक हुआ, भ्रष्टाचार हुआ तो युवाओं के ये पैसे डूब जाते हैं।

माता-पिता अपना तन-पेट काटकर, पाई-पाई जोड़कर बच्चों को पढ़ाते हैं, तैयारी कराते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को भी कमाई का जरिया बना लिया है।


कृष्ण कांत-

अगर कफ़न पर GST लग सकती है तो परीक्षा फॉर्म पर क्यों नहीं लगनी चाहिए? मोदी सरकार इतनी दयावान है कि अब तक सांस लेने पर GST नहीं लगाई!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन