Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्रा पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, FIR की मांग!

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने के गंभीर आरोपों के संबंध में एफआईआर की मांग की है.

डीजीपी, यूपी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि ग्राम गढ़ी राव, थाना अटरिया, सीतापुर निवासी फतेहुद्दीन द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार 16 दिसंबर 2024 को जब वे एसपी चक्रेश मिश्रा से मिलने गए थे तो एसपी ने उन्हें अवैध असलहा में जेल भेजने और उनके भाई पर रासुका का लगाने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया.

फतेहुद्दीन के अनुसार चक्रेश मिश्रा ने राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू को बुलाकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया.

इस संबंध में सीतापुर पुलिस ने एक्स हैंडल पर प्रेस नोट देकर फतेहुद्दीन को अपराधिक व्यक्ति बताते हुए इन आरोपों को गलत बताया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले के पीड़ित फतेहुद्दीन ने आज उनसे लखनऊ में आकर मुलाकात कर कई तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत किए. इनमें फतेहुद्दीन द्वारा लगभग 11:00 बजे एसपी को उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर बातचीत करने तथा एसपी द्वारा विकास हिंदू से कई बार उनके मोबाइल नंबर पर बातचीत किए जाने के तथ्य शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि जिस समय उन्हें धर्मांतरण के लिए ले जाया गया था, उस समय उनके साथ एसपी ने बागपत के एक सिपाही को भी लगाया था. इस अवधि में बागपत के उस सिपाही एवं एसपी के पीआरओ के बीच कई बार बातचीत हुई. इस समय एसपी द्वारा फतेहुद्दीन का फोन एयरोप्लेन मोड में डाल देने के कारण फतेहुद्दीन की पत्नी आसमीन द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी उनका फोन नॉट रीचेबल आ रहा था.

अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को कहा कि इन वैज्ञानिक साक्ष्यों से फतेहुद्दीन के आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित होते दिखते हैं. अतः उन्होंने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर इसकी सीबीआई जांच की मांग की है.

देखें डीजीपी को लिखा गया यह पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन