Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंत्री नंद गोपाल नंदी पर ट्रांसफर/पोस्टिंग में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर स्थानांतरण सत्र 2023-24 में औद्योगिक विकास विभाग में किए गए वरिष्ठ पदों के ट्रांसफर की जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि विगत दिनों विधान परिषद में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि 2023-24 में जिन 12 वरिष्ठ पदों पर ट्रांसफर हुए, उनमें 5 अफसर, सी के मौर्य, विनोद कुमार, अजय दीप सिंह, प्रदीप कुमार सत्यार्थी तथा शर्मिला पटेल पर सतर्कता जांच सहित अन्य गंभीर आरोप थे.

इसी प्रकार शासनादेश का उल्लंघन करते हुए 4 अफसर, अजय कुमार यादव, मंसूर कटिहार, शर्मिला पटेल और आशीष नाथ को उनकी वरिष्ठता से उच्च पदों पर तैनात किया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन वरिष्ठ पदों पर बिना मंत्री के अनुमोदन के पोस्टिंग नहीं होती है. उन्होंने इस प्रकार की अनियमितताओं को भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता बताते हुए मुख्यमंत्री से उनकी उच्च स्तरीय जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाने की मांग की है.

देखें शिकायती पत्र…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन