Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

40 से 60 लाख रु लाओ और यूपी में सीएमओ की तैनाती पाओ : जांच की मांग!

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर यूपी के स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ और सीएमएस पद पर गलत ढंग से तैनाती के आरोपों की जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में मनमाने ढंग से की गई तैनाती को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जून 2011 को शासनादेश पारित कर वरिष्ठता के आधार पर सीएमओ और सीएमएस की नियुक्ति के आदेश दिए थे.

इसके विपरीत पिछले कुछ वर्षों से तमाम कनिष्ठ अफसरों को मनमाने ढंग से इन पदों पर तैनात किया जा रहा है. इस संबंध में कई व्यक्तियों ने 40 से 60 लाख रुपए का रेट होने के आरोप सार्वजनिक रूप से लगाए हैं.

अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पिछले तीन कैलेंडर वर्षों में इन पदों पर नियुक्ति की पुनरीक्षा करने और उसमें नियमों का विचलन आने पर ऐसी नियुक्तियों को निरस्त कर मंत्री से लेकर संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन