Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उर्जा मंत्री की क्लास लगाने वाले पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह भड़ास एडिटर से मुलाकात में क्या बोले? पढ़ें

यशवंत सिंह-

गाजीपुर में आज मानव सेवा संघ वाले डब्बू भाई की माता जी की तेरहवीं के आयोजन में यूपी के पूर्व मंत्री और पूर्वांचल के धाकड़ नेता ओमप्रकाश सिंह जी से मुलाक़ात हुई।

मैंने विधानसभा में उनके हालिया ज़ोरदार भाषण और भाषण में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की बढ़िया से क्लास लगाने के लिए बधाई दी।

अपने दौर के बीएचयू के चर्चित छात्र नेता रहे ओमप्रकाश जी ने आजकल के युवाओं के दिन रात मोबाइल फ़ोन में डूबे रहने पर चिंता व्यक्त की। न कोई फिजिकल एक्टिविटी न कोई देश दुनिया से सरोकार।

ख़ुद का जिक्र करते हुए ओमप्रकाश जी बोले- देखिए मैं पैंसठ साल का हूँ लेकिन आजकल के किसी मोबाइल जीवी नौजवान को हुमच दूँगा तो बैठ जाएगा!

इतना सुनते ही अग़ल बग़ल बैठे लोगों का ज़ोरदार ठहाका गूंज उठा।

मंत्री जी आगे बोले- मै सही कह रहा हूँ, नवजवान केवल आज के लिऐ जी रहे हैं, कल की कोई चिंता नहीं, जानवर हो गये हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन