Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर के खूनी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को दैनिक भास्कर ने फुल पेज विज्ञापन में ‘बस्तर का हीरो’ बताया!

कन्हैया शुक्ला-

ये वही सुरेश चंद्राकर है जिसको 1 जनवरी के दिन दैनिक भास्कर बस्तर का हीरो बता रहा था..विज्ञापन में…. और इसी 1 जनवरी से मुकेश चंद्राकर लापता हुआ! इसी ठेकेदार के द्वारा मार कर सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया गया।


जयदास मानिकपुरी-

जिला बीजापुर में पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या और शव को छुपाने की यह घटना न केवल स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला है, बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने वाले लोगों की जान खतरे में है। जो यह दिखाता है कि आपराधिक प्रवृत्तियों वाले लोगों को सत्ता और अधिकारियों से मिले संरक्षण के कारण कानून का भय नहीं है।

पुलिस प्रशासन को इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए ताकि वे निर्भीक होकर अपना काम कर सकें। साथ ही, समाज को ऐसे अपराधों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। यह घटना दर्शाती है कि प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. AFROJ KHAN

    January 4, 2025 at 11:07 am

    छत्तीसगढ़ में पत्रकारो का उत्पीड़न लगातार जारी है। डबल इंजन की सरकार मे डबल सुरक्षा मिलने की आस लगाए नागरिकों तथा पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं तथा अन्य मामलों में फसाया जा रहा। सूरजपुर जिले मे वन विभाग की लापरवाही व जंगली हाथी प्रबंधन में असफल होने की वजह से ग्रामीण की मौत का मामला उठाने वाले दो पत्रकारों को विरुद्ध भटगांव थाना में वन विभाग के द्वारा मामला दर्ज करा कर परेशान किया जा रहा। भटगांव पुलिस मामला दर्ज करके विवेचना कर रही है तथा दोनों पत्रकारों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

    अफरोज खान
    ब्लॉक अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ भटगांव इकाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन