Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

भास्कर ने बाबाओं का कर दिया स्टिंग, एक ने सरकारी जमीन कब्जा कराने तो दूसरे ने नरबलि के ज़रिए गड़ा सोना दिलाने की बात कही!

Poster shows a man in red traditional clothing sitting cross‑legged on orange fabric; a speech bubble contains a Hindi quote about occupying government land.

राजेश साहू-

दैनिक भास्कर इंवेस्टिगेटिव टीम ने एमपी के कई बाबाओं की स्टिंग की। इनमें से नई उम्र के अजय पाल बाबा भी हैं। भास्कर रिपोर्टर इनके दरबार में इन्वेस्ट करने की इच्छा से पहुंचे।

अजय पाल ने कहा, यहां हाईवे से लगी 22 एकड़ सरकारी जमीन है, सामने जितने भी पेड़ दिख रहे हैं, वह सभी सरकारी जमीन है, यहीं दरबार बढ़ेगा तो धीरे-धीरे कब्जा कर लेंगे, गौशाला बनवा देंगे, इसके बाद जमीन अपनी हो जाएगी।

रिपोर्टर ने कहा कि कोई दिक्कत तो नहीं।

अजयपाल ने कहा कि कौन आपत्ति उठाएगा, हम भी दम रखते हैं, 100 लोगों के काम कराएंगे, वो कब काम आएंगे। ट्रस्ट बनाकर मंदिर के नाम जमीन चढ़ा देंगे, एसपी-कलेक्टर भी हमसे कांपते हैं, सागर के आईजी शुक्ला तक आ चुके हैं।


Poster for Sting-2 promoting a segment, featuring a bearded man in dark clothes and sunglasses reading papers, with a large Hindi quote and guest names, plus the Dainik Bhaskar logo in the corner.

एमपी में भास्कर ने बाबाओं पर स्टिंग की। इसमें राजेश शास्त्री उर्फ चश्मा वाले बाबा के पास पहुंचे। भास्कर रिपोर्टर ने इस बाबा को गड़े हुए सोने की काल्पनिक कहानी सुनाई तो बाबा ने कहा, ‘तुम्हारे घर में 68 किलो सोना दबा है। लेकिन यह आसानी से नहीं मिलेगा। क्या किसी मनुष्य की बलि दे सकते हो? सुविधा है तो हमें कॉल करना।’
सोचिए, ये बाबा सीधे मर्डर करने की बात कह रहे हैं। ताज्जुब यह है कि ये अभी खुले में घूमकर ज्ञान बघार रहे हैं, इन सबको जेल में होना चाहिए था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन