Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की जो खबर और वीडियो डिलीट कर दी वह ‘भड़ास’ पर पढ़िए देखिए!

Hindi news card: potholes on Gorakhpur Link Expressway; image shows a damaged highway with a news banner at top.

लखनऊ/गोरखपुर: हिंदी पट्टी के बड़े अखबारों में शुमार दैनिक भास्कर ने गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। अपनी वेबसाइट पर। एक वीडियो भी बनाया गया था।

यह रिपोर्ट दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर राजेश साहू ने की थी। रिपोर्ट छपने के कुछ ही देर बाद इस खबर को भास्कर ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

खबर के स्क्रीनशॉट और वीडियो लोगों तक पहुंच चुका था, जो अब इंटरनेट पर भास्कर की बदनामी करा रहा है।

भास्कर टीम द्वारा बनाया यह वीडियो भड़ास के पास भी पहुंचा है। कुल एक मिनट का यह वीडियो, जिसमें बताया जा रहा है कि साल भीतर ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में 45 किमी के दायरे में 74 गड्ढे हो चुके हैं।

7200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क का निर्माण 2020 में शुरू हुआ था, 2025 में बनकर तैयार हुई। कुल 91 किलोमीटर की यह सड़क गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ती है।

आपको बता दें कि भास्कर में खबरें डिलीट होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर भास्कर खबरें छापकर डिलीट करता रहा है।

डिलीट हुई खबर का स्क्रीनशॉट और वीडियो देखिए…

404 error page for bhaskar.com showing a broken link to an article about Gorakhpur expressway potholes and road condition exposed patchwork in Lucknow Purvanchal
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन