Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार रामबोल तोमर और अंजर पाशा दैनिक उदयवाणी पहुंचे!

मेरठ | वरिष्ठ पत्रकार रामबोल तोमर तथा वरिष्ठ पत्रकार अंजर पाशा ने दैनिक जनवाणी के बाद अब अपनी नई पारी मेरठ से प्रकाशित दैनिक उदयवाणी समाचार पत्र से की है। उनके साथ वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विजय राजा तथा दैनिक हिन्दू के संपादक मुकेश गोयल भी इस अखबार के संचालन में मुख्य भूमिका में हैं।

12 पेज के रंगीन अखबार को मेरठ के अमर उजाला पब्लिकेशन हाऊस में प्रकाशित कराने के बाद शामली, बागपत, बडौत, हापुड, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में प्रसारित किया जा रहा है।

समाचार पत्र अब अपना विस्तार कर रहा है तथा अब इसका प्रकाशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ उत्तराखंड तथा नई दिल्ली संस्करण भी शुरू करने जा रहा है। इसके विस्तार के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर भर्ती का अभियान चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन