Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव की तिथि घोषित!

वेद रत्न शुक्ला-

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान तिथि घोषित हो चुकी है। तमाम प्रयास के बाद जारी हुए चुनाव कार्यक्रम के बाद गोरखपुर प्रेस क्लब का माहौल सरगर्म है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होना सुनिश्चित किया गया है.

16 जनवरी को 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक इच्छुक व्यक्ति नामांकन की प्रति खरीद कर सकते हैं। पर्चा दाखिल करने की तिथि 18 जनवरी को अपराह्न 11 से 12.30 तक नीयत की गई है।

इसी दिन दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वैध पर्चों की जांच व प्रदर्शन इसी दिन 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाएगा।

20 जनवरी को शाम 2 से 4 बजे तक पर्चे वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 4 बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची भी प्रकाशित कर दी जाएगी।

इसके बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रशासन ने सहायक निदेशक, बचत बृजेश यादव को चुनाव अधिकारी घोषित किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन