Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर डिजिटल से इस पोजीशन पर जुड़े पत्रकार सुधीर झा

त्रकार सुधीर झा ने नया ठिकाना तलाश लिया है. हाल ही में न्यूज ऐप ‘डेलीहंट’ की पैरंट कंपनी वर्से इनोवेशन से सुधीर ने इस्तीफा दे दिया था.

अब उन्होंने नई पारी दैनिक भास्कर (डीबी) डिजिटल से शुरू की है. करीब तीन साल तक डेलीहंट में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने वाले झा ने सीनीयर मैनेजर, कंटेंट ऑपरेशन के पद पर जॉइन किया है जहां वे दैनिक भास्कर न्यूज ऐप के ग्रोथ के लिए अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे.

बताया जाता है कि न्यूज ऐप सेक्टर में सुधीर झा को अच्छा खासा अनुभव है और इससे पहले न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ के ग्रोथ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

डेलीहंट ग्रुप जॉइन करने से पहले सुधीर मैगनॉन ग्रुप में हिंदी टीम लीड के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब तीन साल तक गूगल प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी सेवाएं दी थी.

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) से वर्ष 2014-15 में रेडियो एवं टेलिविजन विभाग से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने करियर की शुरुआत ‘नेटवर्क18’ से की थी, वहां वह तत्कालीन हिंदी न्यूज चैनल IBN7 (अब News18 India) की डिजिटल विंग में सोशल मीडिया और पॉलिटिक्स सेक्शन संभालते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन