Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘मुस्लिम औरतों’ की मांग करते हैं एटा जेलर- जेल वार्डन के आरोप से मचा हंगामा! वीडियो देखें

टा जिला कारागार में तैनात जेल वार्डन राजीव कुमार हंस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वार्डन राजीव ने जेलर प्रदीप कश्यप के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.

वायरल वीडियो में वार्डन रोते हुए कह रहा है कि जेलर प्रदीप कश्यप, चीफ अरविंद समेत कुछ लोग उसे प्रताड़ित करते हैं. यह लोग मुस्लिम महिलाओं की मांग करते हैं. वार्डन आगे कहता है कि वह इस सबसे परेशान हो चुका है और अब सुसाइड करना चाहता है.

यह वीडियो के मंगलवार 21 जनवरी 2025 को वायरल होने की बात सामने आई है. जिसमें वार्डन जेलर व उसके लोगों द्वारा जेल को अय्याशी का अड्डा बना देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1883458440468852851?t=yLWHmNgIvrL7NfM2JT7A-Q&s=08

इसके अलावा वार्डन राजीव कहते हैं कि शादी के नाम पर एक नर्स का उत्पीड़न किया, कासगंज की एक लड़की को शादी के लिए गुमराह किया गया. इस सबके बीच उन्हें छुट्टी भी नहीं दी जाती है. उन्हें इस सत्र में पांच-छह माह से छुट्टी नहीं मिली. जेलर ने मेरे खिलाफ जेलकर्मी अरविंद कुमार और डिप्टी जेलर जहान सिंह को भड़का दिया.वार्डन कहता है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है.

जेलर प्रदीप कश्यप ने क्या कहा?

इस पूरे प्रकरण में जेलर प्रदीप कश्यप का भी बयान मीडिया में आया है. प्रदीप कश्यप का कहना है कि दरोगा राजीव हंस को उद्दंड कर्मचारी के नाम से जाना जाता है. उसने जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर डाले वह पूरी तरह अनर्गल और फर्जी आरोपों से भरे हैं. वर्दी पहनकर इस तरह के वीडियो बनाकर अपलोड करना अनुशासनहीनता है. उसपर कार्रवाई की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन