Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘योगी हैं प्रधानमंत्री’, मंत्रीजी की फिसली जुबान! देखें वीडियो

लखीमपुर | यूपी के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर पुलिस लाइन में अपनी स्पीच के दौरान भूल गए पीएम मोदी का नाम. योगी आदित्यनाथ को बताया प्रधानमंत्री. वीडियो चर्चा में है. इस भूल को अयोध्या और अखिलेश यादव से जोड़ा जा रहा है- नीचे देखें वीडियो और फिर पूरा मामला…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1883745589407674599?t=1R7K_I6o2qjqcGwE3yHPxQ&s=08

विवेक त्रिपाठी-

मंत्री जी की जुबान फिसल गई.. भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह प्रधानमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी कह दिया..

इसी तरह लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की जुबान फिसली थी.. अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर प्रचार के दौरान उन्होंने मंच से अपने विधायक अवधेश प्रसाद को सांसद अवधेश प्रसाद कह दिया था.

अवधेश प्रसाद ने उन्हें टोका तो अखिलेश बोले, अब आप सांसद बन गए हैं. और वाकई में अवधेश प्रसाद आश्चर्यजनक रूप से जीत गए..

अब मंत्री जी की जुबान फिसली है तो योगी जी भी प्रधानमंत्री बन ही जाएंगे.. वैसे भी योगी जी का कद इतना बड़ा हो गया है कि उन्हें पद भी उसी के मुताबिक मिलना चाहिए. देश भर में योगी-योगी चल रहा है . बाबा की जय-जय है..

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो लखीमपुर पुलिस लाइन में सलामी लेने पहुंचे नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर का है..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन