Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड में अधूरे निर्माण व खराब सफ़ाई व्यवस्था पर भड़के होम बायर्स, NBCC के खिलाफ फूटा गुस्सा

ग्रेटर नोएडा। शनिवार सुबह 11 बजे गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड के होम बायर्स का गुस्सा NBCC और VCL के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि NBCC ने अधूरे निर्माण कार्य को छोड़कर नए प्रोजेक्ट ‘एस्पायर गोल्फ होम्स’ में काम शुरू कर दिया है, जबकि पूरी गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी में अब भी निर्माण का मलबा पड़ा हुआ है एवं काफी सुविधाएं अधूरी हैं।

NBCC द्वारा नियुक्त FMS एजेंसी के चार महीने बीत जाने के बावजूद न तो सफाई व्यवस्था सुधरी है, न ही रखरखाव के कार्य सुचारू रूप से हो रहे हैं। पूरी सोसाइटी में जगह-जगह पर कुड़ा एवं गंदगी भरी पडी है, पार्क में कोई भी पेड़ पौधे नहीं लगे हैंl क्लब हाउस जर्जर अवस्था में प़डा हुआ है, स्वीमिंग पूल के हालात भी दयनीय है।

DG सेट से बिजली आपूर्ति में लगातार दिक्कतें आ रही हैं, जिससे निवासी परेशान हैं। लिफ्ट आए दिन खराब हो रही हैं, लेकिन FMS एजेंसी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

NBCC का मॉनिटरिंग सिस्टम भी पूरी तरह विफल हो चुका है। पहले ही होम बायर्स घटिया निर्माण गुणवत्ता से परेशान थे, और अब NBCC द्वारा नियुक्त FMS एजेंसी की लापरवाही और कुप्रबंधन ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। होम बायर्स को शक है कि कहीं यह पूरा सिस्टम किसी बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा तो नहीं!

माननीय सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में बनने वाले गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड का निर्माण NBCC ने अधूरा छोड़ दिया है, जिससे निवासी काफी परेशान हैं। दूसरी ओर, NBCC और VCL की मिलीभगत से नए प्रोजेक्ट ‘एस्पायर गोल्फ होम्स’ में रातभर काम चल रहा है, जिसमें पेड़ों को उखाड़कर जमीन में दफनाया जा रहा है। यह NGT (नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल) के नियमों का खुला उल्लंघन है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1896043939008029050?t=5KHzdcIwflVKqC0ew2-BGQ&s=08

इस बीच नोएडा अथॉरिटी भी गहरी नींद में सो रही है। होम बायर्स द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो नोएडा अथॉरिटी ने कोई कार्रवाई की, न ही NGT ने अब तक इस मुद्दे पर सुनवाई की है।

आक्रोशित होम बायर्स ने आज नए प्रोजेक्ट ‘एस्पायर गोल्फ होम्स’ में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और NBCC तथा VCL के खिलाफ नारेबाजी की एवं FMS एजेंसी की प्रबंधन टीम को आड़े हाथों लियाl

बड़ा सवाल – क्या NBCC और VCL के खिलाफ होगी कोई कार्रवाई?

होम बायर्स अब इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। यदि प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो बायर्स आगे और बड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

NBCC हर बार झूठे आश्वासन देकर मामले को टालता रहा है। इस बार भी NBCC ने 15 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया है। अगर 15 दिनों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो होम बायर्स इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन