Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में दबंगों ने वरिष्ठ पत्रकार की जिंदगी नरक कर रखी है, देखें वीडियो

ओम प्रकाश सिंह पत्रकार

अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह की जिंदगी इन दिनों नरक के समान बनी हुई है। इसका कारण इलाके के कुछ दबंग हैं। पत्रकार व उनके परिवार को तरह-तरह से परेशान किया जाता है।

पिछले दिनों कुछ दबंगों ने उनके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत देकर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश तक रच डाली। ये पूरा मामला थाना कैंट एरिया का है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह के मकान की दीवार को कुछ लोगों द्वारा बार-बार क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। इसे बचाने के लिए उन्होंने दीवार के किनारे कुछ ईंटें रखकर उसे सुरक्षित करने की कोशिश की। लेकिन यह बात गांव के कुछ दबंगों को नागवार गुजरी और उन्होंने थाना कैंट में उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी कि उन्होंने रास्ता बंद कर दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पत्रकार के समर्थन में कई स्थानीय लोग भी आए हैं और इस घटना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। मीडिया के लोगों का कहना है कि पुलिस को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

पत्रकार के समर्थन में स्थानीय लोग

वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह के समर्थन में उतरे कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मीडिया के लोग भी पुलिस से पत्रकार को न्याय देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दबंग किस तरह की हरकतें करते हैं देखें वीडियो….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. समीर शाही पत्रकार अयोध्या

    March 2, 2025 at 1:51 pm

    दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन