Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आँखों को बचायें, जो काम लैपटॉप कंप्यूटर का है उसे मोबाइल फ़ोन से न करें!

यशवन्त सिंह-

आज आँख के डॉक्टर के पास गया था। रूटीन चेकअप। वहाँ टीवी पर आजतक रेडियो वाले पढ़ाकू नितिन उर्फ़ नितिन ठाकुर जी चमक रहे थे। तस्वीर खींच कर फौरन नितिन को भेजा।

नेत्र चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र वर्मा ने आँख में दवा डालकर चेक किया। अभी तक धुंधला दिख रहा है सब। बताया कि स्क्रीन टाइम कम कर दीजिए। जो काम लैपटॉप पर कर सकते हैं उसे मोबाइल पर न करें।

अंदर कोई झिल्ली पीली पड़ने लगी है। बताया लाइफस्टाइल दोष के कारण ऐसा पहले ही होने लगता है। स्मोक अल्कोहल आदि।

मैंने कहा विद्या माई कसम हम सब छोड़ दिए हैं। डॉक्टर मुस्कुराते हुए बोले- पुराने पापों के साइड इफेक्ट्स तो शेष रहते हैं न! हमने सहमति में गर्दन हिलाया।

चश्मे का नंबर थोड़ा सा बढ़ा है। मैंने बताया आँख की नसों में दर्द रहता है। डॉक्टर धर्मेंद्र वर्मा ने एक दवा दी। कुछ ड्रॉप्स लिखे। छह माह बाद बुलाया है।

#EyeHealth #eyecare #eyes


ये भी पढ़ सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन