Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार हत्याकांड के ख़िलाफ़ हरदोई, फर्रूखाबाद, औरैया, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, महोबा और कासगंज में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, देखें वीडियो और तस्वीरें

हरदोई/फर्रूखाबाद | यूपी के तमाम जनपदों में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड को लेकर नाराजगी पसर रही है। अमेठी, हमीरपुर, लखनऊ इत्यादि शहरों के बाद अब हरदोई और फर्रूखाबाद के पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार की हत्या के विरोध में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही पत्रकारों ने एसपी सेरोष प्रकट करते हुई ज्ञापन सौंपा। फर्रूखाबाद के पत्रकारों ने भी जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।

वीडियो देखें….

https://twitter.com/yashbhadas/status/1899384912341307812?s=48

https://www.facebook.com/share/1BBsucLdST/?mibextid=wwXIfr


औरैया | विगत दिनों सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की निर्मम हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते दिन औरैया में भी सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या को लेकर औरैया में आक्रोशित पत्रकारों ने शहर के व्यस्ततम चौराहा सुभाष चौक से लेकर शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। इसके साथ ही राघवेंद्र के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगाए। इसके साथ ही पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद व एक सरकारी नौकरी दिए जाने की सरकार से मांग भी की है।

इस दौरान पत्रकार राजू शुक्ला, अवधेश अवस्थी, पुष्पक शुक्ला गजेंद्र सिंह, आनंद कुशवाहा, रोहित अवस्थी, संदीप शुक्ला, मनीष गुप्ता, शिवम जादौन, राहुल शुक्ला, अश्वनी बाजपेई, नितिन शुक्ला, अंजुमन तिवारी, अर्पित अवस्थी, हैप्पी श्रीवास्तव विकास सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव टीवी चैनल, अनिल सेंगर, शिवम पाल, हिमांशु दुबे, ओमजी तिवारी,सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।


राघवेन्द्र मिश्रा-

बाराबंकी | यूपी के सीतापुर से दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। तमाम संगठन और समस्त पत्रकारों के आवाज उठाने से सरकार ने शहीद पत्रकार की पत्नी को आर्थिक मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी भी देने का ऐलान किया है।

जनपद सीतापुर के महोली क्षेत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या में संयुक्त हत्यारों के एनकाउंटर की मांग उत्तर प्रदेश की सरकार से देश के तमाम पत्रकार और उनके संगठन कर रहे हैं और जनपद से लेकर तहसील स्तर तक अधिकारियों ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी तंत्र पर सवाल भी उठ रहे हैं कि जब सरकार जीरो टॉलरेंस वाली है तो फिर जीरो टॉलरेंस की पत्रकारिता में माफिया क्यों बीच में टाँग अड़ा रहे हैं। आये दिन गुंडे और माफिया मिलकर सत्ता के संरक्षण के चलते पत्रकारों को शहीद करने में लगे हैं।

सोमवार को जिले की कई तहसीलों और जिला मुख्यालय पर भी ज्ञापन सौपें गए है। पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी के हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ और उपजिलाधिकारी रामनगर को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही शहीद पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। उक्त मांगों का ज्ञापन सोमवार को तहसील रामनगर में दर्जनों पत्रकारों ने पहुंचकर तहसील के मुख्य द्वार पर न्यायिक तहसीलदार महिमा मिश्रा को दिया।

इस मौके पर दैनिक संदेश वाहक पत्रकार/एडिटर नारद संवाद कृष्ण कुमार शुक्ल, दैनिक जागरण पत्रकार चंद्र प्रकाश चौरसिया, राम शंकर वर्मा, संजय तिवारी, रामकुमार मौर्य, नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी के एडिटर राघवेन्द्र मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार-निरंकार त्रिवेदी, अशोक कुमार सिंह, पंकज चतुर्वेदी, एसपी शुक्ला, विशाल अवस्थी, विवेक शुक्ला, मुकेश शुक्ला, हरिओम अवस्थी, आफताब आलम, तौफीक, अनूप पांडे, चैतन्य चालू, जितेंद्र मिश्रा, गौरव मिश्रा, बी त्रिपाठी, विनायक गिरी, नीरज शुक्ल सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


महोबा | प्रेस क्लब महोबा, अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पत्रकार संगठनों के बैनर तले एकत्रित हुए सैकड़ों पत्रकारों ने विगत दिवस उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हुई निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी और मुकदमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर दोषियों को फाँसी की सजा सहित पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की माँग उठाई है।

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद और प्रेस क्लब महोबा पत्रकार संगठनों के बैनर तले एकत्रित हुए सैकड़ों पत्रकारों ने एक सुर में घटना की निंदा करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में रघुपति राघव राजाराम गाकर शांतिपूर्ण विरोध जता मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की न-मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश को सौंपा।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया है कि जिस तरीके से प्रदेश में आए दिन पत्रकारों पर हमलों के मामले सामने आ रहे हैं इससे पत्रकार वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पत्रकारों ने सीतापुर मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर नजीर पेश करने सहित पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की माँग की है।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष वहीद अहमद, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बुंदेलखंड अध्यक्ष आनन्द तिवारी एवं जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नायक, अफसार अहमद, जयप्रकाश द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, राजेश चतुर्वेदी, अनुज शर्मा, प्रकाश सक्सेना, आलोक शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, जावेद बागवान, नीरज द्विवेदी, सरफराज कुरैशी, सुमित तिवारी, इमामी खाँ, विराग पचौरी, पंकज गुप्ता, नईमुर्ररहमान अंसारी, अशोक बाजपेयी, बिहारीलाल गाडगे, नितिन नामदेव, आशीष द्विवेदी, बी.डी.बंसल, विष्णु गुप्ता, कमल चतुर्वेदी, वीरेंन्द्र सक्सेना, उपेंद्र द्विवेदी, आशीष अवस्थी, उमाशंकर, राहुल कश्यप, गोरेलाल कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश विश्वकर्मा आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।


अम्बेडकरनगर | सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की निर्मम हत्या से नाराज़ संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग किया।

संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के अध्यक्ष फखरे आलम खान टाण्डा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने टाण्डा उपजिलाधिकारी डॉ शशि शेखर से मुलाकात कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेंट करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही है। हाल ही में सीतापुर में पत्रकार साथी राघवेंद्र वाजपेयी जी की कायर बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। पत्रकार साथी स्व.राघवेंद्र बाजपेयी द्वारा एक सप्ताह पूर्व उनको जान से मारने की धमकी मिली थी लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिसके कारण बड़ी घटना घटित हुई। उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच करा कर सम्बन्धितों के खिलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं बदमाशों के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक कदम उठाया जाए और पीड़ित पत्रकार साथी के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उक्त मौके पर संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के संरक्षक सत्य प्रकाश मौर्य, महामंत्री कृष्ण कुमार कसौधन, सरफ़राज़ अहमद, राम कुमार सोनी, सुनील कुमार शर्मा, संदीप जायसवाल, अब्दुल माबूद, मिन्नतुल्लाह, नूर आलम, कृष्ण कुमार उपाध्याय, अदनान अहमद, मो.राशिद सैय्यद, श्याम शर्मा, मो.सलमान आदि मौजूद रहे।


देवेन्द्र कुमार-

कासगंज | यूपी के सीतापुर में दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई पत्रकार की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में पत्रकार संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कासगंज में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के जिला अध्यक्ष कपिल दिक्षित के नेतृत्व में एक लिखित ज्ञापन कासगंज जिला अधिकारी कार्यालय पर एडीएम राकेश पटेल कासगंज को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही आरोपियों शीघ्र गिरफ्तारी जाने की मांग उठाई गई। जिला अध्यक्ष कपिल दीक्षित ने कहा कि योगी सरकार में जब पत्रकार ही महफूज नहीं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा योगी सरकार को हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करानी चाहिए,परिजनों को दस लाख का मुआवजा दिया जाए।

मृतक परिवार के परिजनों को एक सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए, उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाएं एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज न हो स्थानी पत्रकारों को स्थानी पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए, उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को मानदेय की सुविधा लागू की जाए एवं प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकार गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुक्त उपचार व परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा महिया कराई जाए।

जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों का जनपद में शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसका पूर्व जोड़ विरोध किया जाएगा पत्रकारों की आवाज आईरा के माध्यम से मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

ये भी पढ़ें…

पत्रकारों से अनुरोध है- दलाली करें पैसे कमायें, क्रांति स्थगित कर दें!

भारतीय पत्रकार संघ जनपद अमेठी की ओर से भड़ास4मीडिया के लिए भेजा गया धन्यवाद ज्ञापन संबंधी पत्र!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन