Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा के पत्रकारों ने सीतापुर हत्याकांड मामले में इन मांगों के साथ CM के नाम सौंपा ज्ञापन!

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने सीतापुर में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की सरेराह गोली मारकर हत्या की घटना पर कड़ा विरोध जताया है। प्रेस क्लब ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पत्रकार की हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करें व पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की भी मांग की।

पीड़ित परिवार को मिले न्याय और सुरक्षा

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने बताया कि बीते 8 मार्च को जिला सीतापुर में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की अज्ञात बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा की इस घटना से पत्रकार समाज मे गहरा रोष है उनकी प्रदेश सरकार से मांग की है कि दिवंगत पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। मृतक की पत्नी को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाए, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण हो सके।

इस दौरान नरेंद्र भाटी ने जोर देकर कहा कि दिवंगत पत्रकार के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए, ताकि उन्हें कठोरतम सजा मिल सके और भविष्य में कोई भी पत्रकारों पर हमला करने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो। इसके साथ ही ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि हत्या के आरोपियों और उनके सहयोगियों की संपत्ति को तत्काल जप्त किया जाए और उनके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जाए, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

प्रदेश में जल्द बने पत्रकार सुरक्षा कानून

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के महासचिव नितिन शर्मा और कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जिससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं कि पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाए और उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या धमकी को गंभीरता से लिया जाए।

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार को इस प्रकार की हिंसा का शिकार न होना पड़े और वे भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें। इस दौरान कपिल चौधरी, सोनू नागर और गौरव शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


औरैया | सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की गोली मारकर हत्या के विरोध में जिला प्रेस क्लब औरैया के साथियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।

इसके साथ ही जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जिले भर के पत्रकारों ने डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकार के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता और मृतक पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Related News…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन