वाराणसी | जिला जेल की डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर उत्पीड़न, अभद्रता और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मीना कन्नौजिया का दावा है कि उन्होंने पूर्व डिप्टी जेलर रत्नप्रिया के पक्ष में बयान दिया था, जिसके बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा।
मीना कन्नौजिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसमें उन्होंने जेल अधीक्षक पर अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस शिकायत के बाद, शासन ने उन्हें वाराणसी से नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज स्थानांतरित कर दिया।
इस प्रकरण को लेकर प्रदेश में खूब हल्ला मचा। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि तमाम विवाद के बाद वाराणसी जिला जेल के अधीक्षक उमेश सिंह का तबादला कर दिया गया है।
इससे पहले, मीना कन्नौजिया का स्थानांतरण नैनी सेंट्रल जेल, प्रयागराज कर दिया गया था, जो विवाद का विषय बना था क्योंकि आरोपित अधिकारी अपने पद पर बने हुए थे। अब, उमेश सिंह के तबादले के साथ, मामले की निष्पक्ष जांच की संभावना बढ़ गई है।
इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें नैनी की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे अध्यक्षता कर रही हैं। यह समिति सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री को सौंपेगी।
बता दें कि मीना कन्नौजिया ने उमेश सिंह को निलंबित करने की मांग की थी ताकि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। उनका कहना था कि उमेश सिंह के पद पर बने रहने से जेल कर्मचारियों और बंदी रक्षकों पर दबाव बना रहेगा, जिससे वे स्वतंत्र रूप से बयान नहीं दे पाएंगे।
इस मामले में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में महिला डिप्टी जेलर के उत्पीड़न की शिकायत पर सरकार ने उसी का स्थानांतरण कर दिया।
अभिषेक उपाध्याय-
मैं मीना कन्नौजिया! वे जेलर उमेश सिंह!!
उनका कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता!!!
यूपी की महिला डिप्टी जेलर का सनसनीख़ेज़ खुलासा।
“उमेश सिंह कहते हैं, मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता। तुम्हारे मुँह पर तो कुत्ता भी नहीं थूकेगा।”
क्या हुआ भी यही?
देखें महिला डिप्टी जेलर का यह एक्सक्लूसिव वीडियो….


