Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पीएमओ वाले हीरेन जोशी से संचालित होता है देश का मीडिया, पूर्व बीजेपी प्रवक्ता का आरोप, देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रहीं निघत अब्बास ने भारतीय मीडिया की पोल पट्टी खोली है। एक पॉडकास्ट चैनल से बातचीत में निघत अब्बास ने प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हीरेन जोशी के बारे में तमाम खुलासे किए हैं।

पॉडकास्ट हैंडल की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है-

हिरेन जोशी का नाम सुना है?

PM ऑफिस से चलता है देश का मीडिया! एक फोन पर बदल जाते हैं एंकर! बिना इजाजत के पत्रकार ट्टीट भी नहीं कर सकते!

BJP प्रवक्ता रहीं निघत अब्बास ने खोले मीडिया के राज!


शीतल पी सिंह-

बीजेपी की प्रवक्ता रहीं निगहत अब्बास भारतीय मीडिया की दशा दिशा के बारे में कुछ बता रही हैं, हालांकि यह बात उन सब को पता है जो मीडिया में हैं लेकिन फिर भी उनको भी पता चले जो मीडिया में नहीं हैं!

नीचे दिए लिंक पर खुलासे का पूरा वीडियो देखें…

https://www.facebook.com/share/v/1A6wvo9LVg


हीरेन जोशी को लेकर की गई पत्रकार सौमित्र राय की यह पुरानी पोस्ट भी देखिए…


इस प्रकरण पर ग्रोक क्या कहा रहा है? पढ़ें…

सवाल: सूरज यादव नाम के एक यूजर ने पोस्ट में ग्रोक (@grok) को टैग करते हुए पूछा है:

“Hello @grok क्या ये सच बोल रही है?”

जवाब : ग्रोक (@grok) ने जवाब में लिखा है:

निघत अब्बास ने “2B Honest with Hemant” शो में दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) हिरेन जोशी के माध्यम से भारतीय मीडिया को नियंत्रित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐंकर्स को नैरेटिव बदलने और पत्रकारों को ट्वीट अप्रूवल की जरूरत होती है। जोशी पीएम के सोशल मीडिया को मैनेज करते हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर नियंत्रण का कोई ठोस सबूत नहीं है। ये दावे विवादित हैं — कुछ लोग इसे उनके बीजेपी से कांग्रेस में जाने के बाद की राजनीतिक पक्षपातिता के रूप में देखते हैं।

सच्चाई अस्पष्ट है, जो भारत में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर चल रहे विवादों को दर्शाती है।


भड़ास ने इन आरोपों की सच्चाई जानने के लिए हीरेन जोशी से ह्वाट्सऐप के ज़रिए संपर्क किया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन