Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

भोपाल : पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया को गैंगस्टरों की माफिक उठा ले गई पुलिस, विरोध में पत्रकारों का धरना, देखें वीडियो

यशवंत सिंह-

मध्य प्रदेश में पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया के खुलासों से परेशान अफसरों ने एक झूठे एक्सीडेंट के मामले में इनको कल गिरफ्तार कर लिया। धाराएँ गंभीर लगायी हैं। पत्रकार का मुँह बंद करने के लिए की गई गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ साथी पत्रकारों ने थाने में धरने की शुरुआत कर दी है। वे गा रहे हैं- “पुलिस को सन्मति दे भगवान!”

पूरा प्रकरण क्या है? नीचे एक-एक कर पढ़ें, वीडियो भी देखें…


शैलेंद्र तिवारी-

ये पत्रकार कुलदीप सिंगोरिया हैं, पिछले कुछ समय से आईएएस और आईपीएस अफसरों के मामले उजागर कर रहे थे। पहले इनकी बहन के ज़रिए इनको परेशान करने की कोशिश हुई, उसके बाद भी नहीं माने तो एक झूठे एक्सीडेंट के मामले में इनको कल गिरफ्तार किया गया है।

धाराएँ गंभीर लगायी हैं और पुलिस ऐसे घेरे हुए है, जैसे किसी गैंगस्टर को लेकर चलती है। हद है मध्य प्रदेश की पुलिस पर, संज्ञान लीजिए मुख्यमंत्री जी डॉ मोहन यादव जी।

इस लिंक पर पुलिस के इंतजामात का वीडियो देखें…

https://www.facebook.com/Shailendr.tiwari/videos/2383063122058017/?rdid=vYAIbsgwyQbrTlsu#


अनिल दुबे-

ये बेहद ही गंभीर मामला है, बिना गाड़ी नंबर के ही पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। निश्चित रूप से इस थाने का अधिकारी पत्रकार को फर्जी केस में फंसाने के लिए किसी ऊपरी दबाव में काम कर रहा है.

अनुराग द्वारी-

ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं क्योंकि पेशे से पत्रकार हैं! जरा पुलिस के इंतज़ाम देखिए और FIR पढ़िए मजे की बात फरियादी खुद कह रहा है ऐसा कुछ नहीं हुआ।

डॉ मोहन यादव जी, डीजीपी एमपी अगर कहीं प्रेस काउंसिल इंडिया है तो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन