Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

मैं मोदी की सत्ता का चाटूकार बनकर सुधीर चौधरी, अर्णब गोस्वामी, चोपड़ा, देवगन जैसों की जमात में शामिल नहीं होऊँगा : अजीत अंजुम

अजीत अंजुम-

मेरे काम की तारीफ़ करने वालों का भी शुक्रिया और गाली देने वालों का भी शुक्रिया . जिन्हें गाली देनी है , वो देंगे ही . मैं उनकी परवाह नहीं करता . गालियों के डर से मैं बोलना बंद नहीं करुंगा .

गालियों के डर से मैं मोदी की सत्ता का चाटूकार बनकर सुधीर चौधरी , अर्णब गोस्वामी , चोपड़ा, देवगन जैसों की जमात में शामिल नहीं होऊँगा . देते रहो गाली . चाटुकारिता मेरी फितरत नहीं है . सत्ता को साधने के लिए नेताओं के सामने रेंगना मुझे कबूल नहीं .

पैसे और पावर के पीछे मैं भागता नहीं . नेताओं से पैसे लेकर PR और चमचागीरी वाला काम मैं करता नहीं .

यूट्यूब के दर्शकों के दम पर जो अर्जित कर लेता हूं, वो मेरी सबसे बड़ी पूंजी है . गाली देने वालों को उस मोहब्बत और स्नेह का तनिक भी अंदाजा नहीं , जो मुझे फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान लोगों से मिलती है . और क्या चाहिए जीवन में ?

जिन्हें मोदी -योगी और शाह का कृपा पात्र बनने के लिए अपनी पत्रकारिता को उनके चरणों में रखकर चरणामृत पाना है , वो पाएं . जिन्हें नफरती ब्रिगेड का हिस्सा बनकर हर रोज बीजेपी के नैरेटिव के हिसाब से अपना काम करना है , करें .

मैं वहीं करूंगा , जो मुझे ठीक लगेगा. देश की परिभाषा मेरे लिए कुछ और है , नफरतियों के लिए कुछ और . बस.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Shalin

    April 3, 2025 at 10:51 pm

    Love u sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन