Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला की पत्रकार को अमेजन ने ठगा, ऑनलाइन पॉवरबैंक के पैकेट में निकला दस रुपये वाला लक्स साबुन

नोएडा | अमर उजाला नोएडा में कार्यरत एक पत्रकार मोबाइल का ऑनलाइन पावरबैंक मंगवाने पर ठगी का शिकार हो गई। पत्रकार उस वक्त हैरान रह गई जब अमेजन की तरफ से आए पावरबैंक और ईयरफोन के पैकेट में लक्स साबुन की 10 रुपये वाली टिकिया निकली।

26 मार्च को अमर उजाला नोएडा दफ्तर के पते से किए गए ऑर्डर की डिलिवरी दो दिन बाद यानी 28 मार्च को हुई। 1799 रुपये में बोट कंपनी के पॉवर बैंक की डील हुई थी। पैकेट सीलबंद था और उसमें कहीं भी खोलने या बंद होने जैसे निशान भी नहीं थे।

पावरबैंक की जगह साबुन निकलने के बाद अमेजन कस्टमर केयर में इस बात की शिकायत की गई। प्रोडक्ट का सेलर COCOBLU Retail Limited के नाम से लिस्टेड है, जो लुधियाना, पंजाब स्थित कंपनी है।

खेल क्या हुआ?

सीलबंद पैकेट को खोलने पर पत्रकार को अहसास हुआ की अंदर का पैकेट पहले ही खोला जा चुका है। सिलिंग टेप पर जमी गंदगी बता रही थी कि पैकेट को खोलकर उससे पावरबैंक और ईयरफोन की चोरी कर ली गई। वहीं, मामले में अमेजन की तरफ से 72 घंटे के भीतर पेमेंट सेटल करने की बात कही गई है। मामले में आगे क्या होता है यह देखना इंट्रेस्टिंग रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन