Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

साइबर लुटेरों को इस पत्रकार की शक्ल दिखाकर डराएगी कानपुर पुलिस

मनीष दुबे-

कानपुर | कनपुरिये अमूमन छोटी से छोटी बात पर प्रफुल्लित हो लेते हैं। पर इस बार उनकी खुशी का मामला बड़ा था। क्योंकि उसके शहर के एक युवा ने ठगों को ही ठग लिया था। और ठग भी ऐसे वैसे नहीं, धुरंधर ठग… दुबई के।

कानपुर दक्षिण के रहने वाले युवा भूपेंद्र सिंह इन दिनों जिलेभर में चर्चा पाकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके तमाम शुभचिंतकों ने उन्हें ठगों को ठग लेने पर बधाई दी है।

हालांकि, प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक कहीं भी यह नहीं आया कि भूपेंद्र एक कुशल फोटो जर्नलिस्ट भी हैं।

अब पता नहीं ये बात भूपेंद्र ने दबाई या मीडिया वालों ने सुनकर भी इसे तवज्जो नहीं दिया। मसलन उनके छपे में हेडिंग यह भी हो सकती थी- कानपुर के एक पत्रकार ने ठगों को बनाया उल्लू… टाइप। कुछ भी।

खैर, हम बताते हैं- भूपेंद्र सिंह कानपुर दक्षिण के ठीकठाक पत्रकारों में गिने जाते हैं। वह अब तक न्यूज18, जी न्यूज, न्यूज नेशन, डिजिटल प्लेटफार्म न्यूज जंगल जैसे विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं। फिलहाल मीडिया में ही सक्रिय हैं।

आगे समाचार यह है कि भूपेंद्र की विलक्षण प्रतिभा देख पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है। साथ ही उन्हें अब साइबर क्राइम का ब्रांड अम्बेस्डर बनाए जाने की खबरें हैं।

नीचे पढ़ें भूपेंद्र को लेकर प्रकाशित अखबारों की कुछ कतरनें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन