Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह ने फाँसी लगाकर दी जान! मीडिया जगत स्तब्ध

लखनऊ | वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह के निधन की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फाँसी लगा ली थी। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

लखनऊ के इन्दिरानगर में पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ रहते थे मनमोहन। सूत्रों की मानें तो पत्रकार ने ख़ुद को फाँसी लगा कर मार दिया।

लोहिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद उन्होंने फाँसी लगा लिया। मनमोहन काफ़ी गुस्सैल स्वभाव के थे।

वे वर्तमान में एक पीआर एजेंसी में कार्यरत थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मनमोहन जी उत्तर प्रदेश सरकार व झारखंड सरकार के सूचना टीम में भी कार्यरत रह चुके थे। उनके अचानक निधन से मीडिया जगत स्तब्ध है।

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर 21 निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह (40) ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बीमार चल रहे थे।

सिंह ने सोमवार को कमरे के पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। उन्हें लटका देख आननफानन परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मीडिया अपडेट

थाना -गाजीपुर

विषय -सोशल मीडिया में चल रही खबर थाना इन्दिरानगर क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ पत्रकार के ज्वलनशील पदार्थ से जलने पर लोहिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु हो जाने के संबंध में।

प्रकरण
उक्त खबर के संबंध में अवगत कराना है कि आज दिनांक 22.04.2025 को थाना विभूतिखंड द्वारा डेथ मेमो के माध्यम से थाना गाजीपुर पर सूचना मिली कि मृतक मनमोहन सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी 21/502 इंदिरा नगर थाना गाजीपुर लखनऊ आयु 40 वर्ष की बॉडी राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखी हुई है! इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस डॉ0 राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल मर्चरी हाउस पहुंची तो वहां पर मृतक मनमोहन सिंह के परिजन मौजूद मिले, जिनके द्वारा जानकारी करने पर प्रथमदृष्टया ज्ञात हुआ कि मनमोहन सिंह उपरोक्त पत्रकारिता का काम करते थे जिनकी काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। अपनी बीमारी के कारण जिस कारण वह अवसाद में थे। आज रात में करीब 02.00 बजे से 02.15 बजे के बीच इन्होंने फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा इन्हें जब अस्पताल लेकर आया गया तो चिकित्सक द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया तथा शव को मर्चरी हाउस में रख दिया गया। परिजनों की मौजूदगी में नियमानुसार पंचायत नामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ह। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन