Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे ग्रुप से सुमित पांडेय ने दो साल चार महीने के सफर का अंत किया

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार सुमित पांडेय ने ‘न्यूज़ तक’ (इंडिया टुडे ग्रुप) से अपने तकरीबन ढाई साल लंबे सफल कार्यकाल के बाद विदाई ले ली है। लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सहयोगियों और संपादकों का आभार जताया।

सुमित ने लिखा, “आज मेरा News Tak में आखिरी दिन था। तकरीबन 2 साल 4 महीने का यह सफर यादगार रहा। इस दौरान बहुत कुछ सीखा, मिलिंद खांडेकर सर और नीरज सर जैसे बेहतरीन एडिटर्स और आप लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।”

उन्होंने अमीश राय, बृजेश उपाध्याय, हर्षवर्धन और दीक्षा को विशेष रूप से अपनी ढाई साल की उपलब्धियों में शुमार करते हुए धन्यवाद कहा।

सुमित पांडेय ने अपने पोस्ट में बताया कि Newstakin में उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने और हर चुनौती से खुद को और मज़बूत बनाने का अवसर मिला। उन्होंने इस सफर को खास बनाने वाले सभी सहयोगियों और साथियों को भी धन्यवाद दिया।

दूसरी ओर, News Tak की वेबसाइट पर दी गई प्रोफाइल के मुताबिक, सुमित पांडेय को प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह News18 Hindi डिजिटल, दैनिक भास्कर, अमर उजाला और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। राजनीति के गहन विश्लेषण के अलावा उन्हें क्रिकेट और सिनेमा में खास रुचि है।

अपने विदाई संदेश के अंत में सुमित ने लिखा, “अब वक्त है नए सफर की ओर बढ़ने का। उम्मीद है कि आप सभी का साथ और आशीर्वाद आगे भी बना रहेगा।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन